फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime, police, street

गली में पटाखा बजाने पर हुआ खूनी संघर्ष, एक पीजीआई रेफर, 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime, police, street
घर के बाहर पटाखे बजाने पर विवाद खड़ा हो गया और छह लोगों ने तीन की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं इस दौरान बीच बचाव करने आया अंकित का सिर लोहे की रॉड और फावड़े से फोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ी रसौर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे मैं किराये की गाड़ी के लेने के लिए शुभम से मोबाइल नंबर लेने उसके घर गया था। मेरे साथ मेरा भतीजा जतिन भी आ गया था। हम शुभम के घर के बाहर ही पहुंचे थे तो जतिन ने एक पटाखा बजा दिया। इस पर अंगुरी देवी पत्नि रोशन लाल गालियां देने लगी। मैंने उन्हें कहा की कोई बात नहीं बच्चा है लेकिन अंगुरी देवी मुझे भी गालियां देने लगी। इतने में उनका बेटा प्रदीप कुमार व अजय उर्फ आशु भी आ गया और गालियां देने लगे। इन लोगों ने सोम दत्त व उसके परिवार को भी वहां बुला लिया। सोमदत्त का अनु लेबोरेट्री से काम है। सोमदत्त ने आते ही मेरे सर पर व पेट पर वार किया। अजय ने भी मेरे पेट में मारा और तनीष ने कस्सी का बिंडा मेरी बाजू पर मारा। इतने में जब शुभम ने प्रार्थी को बचाने की कोशिश की तो प्रदीप कुमार ने शुभम की दाईं बाजू व दायें कंधे पर वार किया। शोर सुनकर हमें बचाने अंकित आया तो इन लोगों ने उससे भी झगड़ा किया। आरोपियों ने अंकित पर तीखी व तेजधार वाली तरफ से वार किया। इससे अंकित का सर बुरी तरह फट गया और काफी खून बहने लगा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। घायलावस्था में अंकित को पीजीआई-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed