{"_id":"5d618cb88ebc3e01506eca2f","slug":"crime-ambala-news-rtk513723191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज भेज लिखा-'हैलो अंकल, दो बार आपकी बेटी का गर्भपात करवाया, अब नहीं कराउंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज भेज लिखा-'हैलो अंकल, दो बार आपकी बेटी का गर्भपात करवाया, अब नहीं कराउंगा'
Sun, 25 Aug 2019 03:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो अंकल। मैं प्रिंस हूं। मैंने आपकी बेटी का दो बार गर्भपात करवा दिया है। अब नहीं करवाऊंगा आप अब बेटी को संभाल लो। हेल्थ केयर सेंटर में काम करने वाली एक युवती की मां के मोबाइल फोन पर आए इस मैसेज से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मैसेज के साथ ही युवती की फोटो भी उसके फ्रेंड के साथ भेजी थी। युवती ने जब खुद मामले की जांच की तो पता चला कि बदनाम करने की नीयत से उसकी बुआ की बेटी ने ये साजिश रची थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने नहीं की मदद
कैंट पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह हेल्थ केयर सेंटर में काम करती है। 16.08.2019 को उसकी मां के मोबाइल फोन पर मैसेज आया था। मैसेज के साथ उसकी फ्रेंड के साथ फोटो भी भेजी गई थी। मैसेज में लिखा था कि कि हैलो अंकल जी नमस्कार, ये आपकी लड़की का मैंने दो बार गर्भपात करवा दिया है।
विज्ञापन
अब नहीं करवाऊंगा अपनी लड़की को संभाल लो। मैं प्रिंस हूँ। युवती ने बताया कि ट्रू कॉलर के जरिए जब उसने मैसेज वाले मोबाइल नंबर का पता लगाया तो उसमें एक लड़की के नाम के साथ उस पर पंजाब लिखा आया। यह नंबर पहले से ही मेरे फोन में सेव था। यह मेरी बुआ की लड़की का नंबर था।
युवती ने बताया कि बुआ से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी बुआ की बेटी ने ये मैसेज भेजा था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू लिया जाएगा।