फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग पति ने सुसाइड नोट लिखकर लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। पत्नी के नाजायज संबंधों से तंग आए पति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कालाआम्ब में बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाने वाले रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे पुत्र संजीव कुमार ने 14 वर्ष पूर्व नाहन निवासी एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसके एक 12 वर्ष की लड़की और एक 11 वर्ष का लड़का है। आरोप है कि संजीव की पत्नी का एक अन्य युवक सतप्रकाश उर्फ बबला के साथ नाजायज संबंध होने से संजीव का अपनी पत्नी से झगड़ा रहता था। उसकी पत्नी 5-6 महीने पूर्व अपने प्रेमी सतप्रकाश के पास चली गई थी। इससे संजीव अकसर परेशान रहता था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सतप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed