{"_id":"5ee529f48ebc3e42dc3a3885","slug":"crime-ambala-news-knl340420188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली महिला दो लाख लेते रंगे हाथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली महिला दो लाख लेते रंगे हाथ काबू
विज्ञापन
पंसारी बाजार के बीड़ी कारोबारी अरुण कुमार बंसल को ब्लैकमेल करने वाली कोमल राणा को पुलिस ने ट्रैप लगाकर काबू किया है। आरोपी महिला ब्लैकमेलिंग के दो लाख रुपये लेने बंसल के पास आई थी। पहले से ही मुस्तैद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने महिला को मौके पर ही पैसों के साथ काबू कर लिया। उसके कब्जे से वह वीडियो भी जब्त करने की कोशिश की जा रही है जिसके जरिये वह बंसल को ब्लैकमेल कर रही थी। साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
बीड़ी व तंबाकू कारोबारी अरुण ने महेशनगर पुलिस को शिकायत देकर कोमल राणा और सहयोगियों पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये थे। बंसल का आरोप था कि कोमल ने उसकी एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इसकी एवज में उसने पहले 60 लाख रुपये की मांग की थी। लेकिन बाद में 20 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। बंसल ने पूरी रकम तीन महीने में देने का वादा किया था। परिवादी की मानें तो आरोपियों ने उसे पैसे न देने पर सहारनपुर ले जाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
यह है मामला
बंसल ने बताया था कि जून 2018 में उसने घर की सफाई के लिए कोमल राणा नाम की एक महिला को रखा था। उस दौरान कोमल ने बताया था कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। अब वह अपनी बेटी के साथ अकेली है। उसे काम की सख्त जरूरत है। परिवादी ने बताया कि तरस खाकर उन्होंने उसे काम पर रख लिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी हरकतें आपत्तिजनक हो गई। इसी वजह से एक महीने बाद उसे काम से हटा दिया गया। अब वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। बंसल ने बताया कि इसके बावजूद कोमल उसके साथ फोन पर बातें करने लगी। साथ ही पैसों की डिमांड भी करती थी। उसने बताया 8 जून को उसका फिर फोन आया कि उसे जरूरी काम है वह उसे आकर मिले। फोन आने के बाद वह उसके पास पहुंच गया। तब कोमल उसकी गाड़ी में बैठ गई और उसे जबरन शहजादपुर चलने को कहने लगी। बीच रास्ते में उसने छाती में दर्द होने की बात कही। तब उसने मेडिकल ट्रीटमेंट देने के मकसद से उसके हाथ व कंधे को दबाया था। बेहद चालाकी से कोमल ने यह सब मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
विज्ञापन
कारोबारी को ब्लैकमेल करनी वाली महिला को रंगे हाथों काबू कर लिया है। रिमांड में उससे अन्य लोगों के शामिल होने होने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बलकार सिंह, जांच अधिकारी, डिटेक्टिव स्टाफ