फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पालिका विहार में युवक पर 8 बदमाशों ने राड और डंडों से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पालिका विहार में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे युवक पर करीब 8-10 हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। पीछे से हुए हमले के कारण युवक को भागने का भी मौका नहीं मिला। सिर पर रॉड और डंडे लगने के कारण युवक बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। हमलावरों को लगा कि युवक मर गया है। इसीलिए वह वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां रात करीब 11 बजे तक उसका उपचार चल रहा था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत ठीक थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन हाउस का रहने वाला शिवकुमार पालिका विहार में किसी फाइनेंसर के पास काम करता है। शिवकुमार जैसे ही शाम के समय उसके पास से वापस घर जा रहा था तो पीछे से करीब 8-10 हमलावरों ने उसका सिर फाड़ दिया और फरार हो गए। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिंदा होने का समाचार मिला तो अस्पताल पहुंचे हमलावर
जैसे ही बदमाशों को पता चला कि शिवकुमार जिंदा है तो वह नागरिक अस्पताल पहुंच गए। लेकिन इस बात का अंदेशा पहले ही पुलिस को लग चुका था। क्योंकि डाक्टर ने मरीज के कहने के बाद तुरंत पुलिस को इस मामले से अवगत करवा दिया था। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल ट्रामा सेंटर के बाहर जमा हो गया और अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कस्टडी में युवक को घर छोड़ा जाएगा।
रामकुमार, एसएचओ सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed