फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

जिप सदस्य व भाजपाई मक्खन सिंह लबाना कबूतरबाजी में फिर फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
भाजपा के जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना के खिलाफ कबूतरबाजी का नया मामला दर्ज हो गया है। अब बराड़ा के 19 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने लबाना पर अवैध रूप से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया है। इसकी एवज में उसने 13 लाख रूपये देने की बात कही है। कई देशों की सीमाएं पार करने व जंगलों में कई दिन बिताने के बाद अमेरिका में दाखिल होते ही गुरप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक जून को उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर वापिस इंडिया भेज दिया गया। विदेश से वापसी के बाद अभी गुरप्रीत को पुलिस ने कुरुक्षेत्र के कनीपला स्थित जीएमआईटी में क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

दिल्ली से पकड़ी थी अदिसअबाबा की फ्लाइट
बराड़ा के गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सिटी के मानव चौक के पास रहने वाले मक्खन सिंह लबाना उर्फ छिंदा ने उसने अमेरिका भेजने के लिए 13 लाख रूपये लिए थे। उसे 3 मई 2019 को दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए पहले अदिसअबाबा भेजा गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे लीमा वाले जहाज में बिठा दिया गया। 4 मई को वह लीमा पहुंच गया था। रात को लगभग साढ़े 12 बजे उसे लीमा से साउपोली वाली फ्लाइट में बिठा दिया गया । साउपोली पहुंचकर रात को दूसरे जहाज की फ्लाइट से उसे कविटो पहुंचा दिया गया । 6 मई को उसे कविटो से बस के जरिए उसे कोलंबिया भेजा गया। यहां पहुंचने पर उसे खाने-पीने का सामान देकर जंगल में भेज दिया गया । जंगल पार करने में उसे 6 दिन का समय लगा।
विज्ञापन

अलग-अलग जेलों में बिताया समय
गुरप्रीत ने बताया कि अमेरिका में पकड़े जाने के बाद उसे बेहद बुरी स्थितियों से गुजरना पड़ा। अमेरिका में उसे करीब 13 महीने अलग अलग जेलों में बिताने पड़े। इस दौरान उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर काफी तकलीफ हुई। यह बता दें कि इससे पहले भी लबाना के खिलाफ शहजादपुर थाने में कबूतरबाजी का एक मामला दर्ज हो चुका है। उस मामले में भी युवक के चाचा ने लबाना पर उसके भतीजे को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से लौटै युवक की शिकयत पर मक्खन सिंह लबाना के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि अभी युवक क्वारंटीन में है। उसकी मियाद खत्म होने के बाद नए सिरे से उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
वीरेंद्र वालिया, एसएचओ, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed