{"_id":"5ea08ffb8ebc3e90a40780e4","slug":"crime-ambala-news-knl287876147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए बताकर कारोबारी को लगाई 5 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए बताकर कारोबारी को लगाई 5 लाख की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीए बताकर दिल्ली के इंद्रजीत सिंह ने एक कारोबारी को पांच लाख का चूना लगा दिया। पोल खुलने के बाद आरोपी अब पैसे वापस करने की बजाय कारोबारी को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
महेशनगर वासी रमन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके कई गोदाम व शोरूम हैं। कई गोदाम उसने एफसीआई को अनाज रखने के लिये जबकि कुछ मल्टी नेशनल कंपनी को किराये पर दे रखे हैं। उसने बताया कि कई साल पहले उसकी मुलाकात दिल्ली के इंद्रजीत सिंह के साथ हुई थी। उसने खुद को सीए बताया था। साथ ही कहा था कि उसके कई बड़ी मल्टी नेशनल कंपनियों के संपर्क हैं जो शोरूम किराये पर लेती है। आरोपी ने रमन से एक बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी से शोरूम किराये पर देने की डील करवाने का लालच दिया था। इसके लिए उसने पांच लाख रुपये एडवांस देने की डिमांड की। रमन तुरंत इसके लिए राजी हो गया। रमन ने बताया कि 2018 में उसने अपनी पत्नी के खाते से पांच लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये इंद्रजीत सिंह को ट्रांसफर कर दिये थे। पैसे ट्रांसफर होने के बावजूद अभी तक न तो इंद्रजीत ने कोई डील करवाई न ही रमन के पैसे वापस किये। रमन का आरोप है कि पोल खुलने के बाद अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।