फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

नशे का इंजेक्शन लगाने से मना करने पर कैदी और बंदी ने जेल चिकित्सक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। नशे का इंजेक्शन और दवाएं देने से इंकार करने पर जेल में तैनात चिकित्सक डॉ. साहिल बंसल को कैदी व बंदी ने मिलकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जेल वार्ड में मंगलवार दोपहर की घटना में स्टाफ दोनों को दवाएं दिलाने लाए थे। झगड़े में साहिल ने कमरा बंद करके अपनी जान बचाई जबकि हवालाती गगनदीप और संदीप ने लातें मारकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। झगड़े होते ही कर्मी भी मौके से भाग गए। स्टाफ कर्मियों ने डॉक्टर को कमरे से बाहर निकला लेकिन डियोडी से बाहर नहीं जाने दिया गया। साहिल ने बंदियों के अलावा जेल उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह पर भी आरोप लगाए। बलदेवनगर थाने में गगन व संदीप पर धारा 186 और 353 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

साहिल के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे जेल स्टाफ कर्मी तबीयत खराब बताकर दोनों बंदियों को दवा दिलाने लाए। आरोपियों ने पेट दर्द बताया जबकि वे नशे में दिख रहे थे। दवाएं लिखकर देने के बाद साहिल ने उन्हें बैरक में आराम करने का कहा कि इंजेक्शन वहीं लगा देंगे। दोबारा आए बंदियों को इंजेक्शन लगाने से मना किया तो उन्होंने उनका कॉलर पकड़ा और छाती में मुक्के मारे। साहिल के अनुसार उन्होंने इस बारे जेल उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह को फोन पर सूचना दी तो वहां से भी सहयोग नहीं मिला, उल्टे उन्हें डराया गया। कंट्रोलरूम में फोन करने के बाद उनके लिए गेट खोला गया। बलदेवनगर पुलिस के अनुसार संदीप व गगनदीप बंदियों पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा जेल उपाधीक्षक भूपेंद्र पर भी आरोप हैं। मामले की तफ्तीश जारी है। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed