फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने गटकी सल्फास, दोनों पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सैन्य क्षेत्र स्थित हर्बल पार्क में सोमवार शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगल ली। दोनों की बिगड़ती हालत व मुंह से झाग निकलते देखकर लोगों ने छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक जांच के बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। बलदेव नगर थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और व्यक्ति की हालत में कुछ सुधार है। फिलहाल दोनों की बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। आगामी कार्रवाई बयानों के बाद ही अमल में लाई जाएगी। इस प्रेेमी जोड़े की पहचान अंबाला शहर के दुर्गा नगर में रहने वाली महिला व व्यक्ति के रूप में हुई है। बताया जाता है कि व्यक्ति की करीब चार साल पहले ही शादी हुई है और उसकी पत्नी गर्भवती है। प्राईवेट नौकरी कर अपनेे परिवार का गुजारा चलाता है। जबकि महिला के 12 साल का बच्चा है और पति अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में काम करता है। दोनों की अलग-अलग शादी होने के बाद भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों में इसका पता चला तो मिलकर साथ मरने की ठानी और सल्फास गटक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed