{"_id":"5e4af6688ebc3eccc902a9e0","slug":"crime-ambala-news-knl22455995","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगियों ने सूआ मार वकील को किया लहूलुहान, विरोध में कोर्ट में रहा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंगियों ने सूआ मार वकील को किया लहूलुहान, विरोध में कोर्ट में रहा वर्क सस्पेंड
विज्ञापन
crime
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात वकील मिथुन वर्मा के घर के बाहर हुड़दंगियों ने सूआ घोंप दिया। घायलावस्था में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। इस मामले के विरोध में सोमवार को वकीलों ने कोर्ट में वर्क सस्पेंड रखा। पुलिस को दी शिकायत में मिथुन ने बताया कि रविवार रात उनके घर के बाहर कई लड़के हुड़दंग मचा रहे थे। पहले तो उन्हीं के परिवार के सदस्य ने गेट के बाहर आकर युवकों को शोर करने से मना किया। लेकिन युवकों ने उनकी एक न सुनी और गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इस दौरान वह भी गेट पर पहुंचकर युवकों को समझाने लगा। लेकिन उन्होंने उनकी भी एक न सुनी और आवेश में आकर तेजधार हथियार से उन सुआ से उनके सीने, जांघ व हाथ पर हमला किया। लेकिन जब आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वह भी बाहर आ गए। लोगों को लोग पहुंचे तो उन्हें देखते ही युवक भाग निकले। जिन्हें आसपास के लोग पकड़ न पाए। घायल अवस्था में ही परिवार के सदस्य वकील को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी गौरव एवं अन्य धर्मपाल को गिरफ्तार किया है।
गलत एमएलआर बनाने के आरोप, पीएमओ ने गठित की टीम
वकील पर हुए हमले के बाद जब डॉक्टर ने एमएलआर के लिए रिपोर्ट तैयार की तो उसमें कुछ पहलुओं को छोड़ दिया गया। जब इस बात के बारे में बार एसोसिएशन के वकीलों को पता चला तो उन्होंने इस बारे में पीएमओ पूनम जैन को शिकायत की और मेडिकल टीम गठित कर सही एमएलआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। जिसके बाद पीएमओ ने भी वकीलों की बात सुनते हुए टीम गठित कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी दिए हैं।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रविवार रात को वकील मिथुन वर्मा पर संदिग्धों द्वारा किए गए हमले के विरोध में सोमवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके लिए सुबह के समय बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन की अगुवाई में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सभी वकीलों ने वकील मिथुन वर्मा पर हुए हमले की निंदा की और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही वकीलों द्वारा पीएमओ से मिलकर मेडिकल टीम गठित करते हुए आरोपियों द्वारा किए गए वकील पर हमले को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। इस मौके पर सभी वकील मौजूद रहे और पुलिस को भी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ताकि आगे से वकीलों के साथ ऐसी कोई घटना घटित न हो।
विज्ञापन
वकील द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले के कुछ घंटों में मुख्य आरोपी गौरव और एक अन्य धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रविंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज।