फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

एसबीआइ अधिकारी बता धोखे से जाना क्रेडिट कार्ड का ओटीपी, 3

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
एसबीआई अधिकारी बताकर अज्ञात ने शहर शिवपुरी कालोनी के राज किरण का धोखे से क्रेडिट कार्ड का ओटीपी नंबर जानकर उसके खाते से 38 हजार 895 रुपये निकाल लिए। नवंबर माह की घटना में पीड़ित ने अपने स्तर पर बैंक जाकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की। नाकाम होने के बाद बलदेवनगर चौकी में शिकायत की। करीब डेढ़ माह तक एटीएम सैल में चली जांच के बाद शनिवार को साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि फोन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। राज किरण के अनुसार 15 नवंबर को फोन करने वाले अज्ञात ने स्वयं को एसबीआई का अधिकारी बताया। सबसे पहले उसने क्रेडिट कार्ड नंबर, नाम, घर का पता व अन्य जानकारियां दी। उसके बाद कहा कि उनकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिवेट करनी है, जिसके लिए ओटीपी नंबर चाहिए। राज को विश्वास हो गया कि इतनी जानकारी रखने वाला ठग नहीं हो सकता। उसने अपना ओटीपी नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद फोन पर दो बार पैसे निकलने का मैसेज आया। आरोप है कि उसने उसके खाते से 38 हजार 895 रुपये इधर से उधर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed