फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

एमईएस में क्लर्क लगवाने को 9.60 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
कैंट विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेश चनालिया के परिवार पर मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में नौकरी लगवाने के नाम पर 9.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित का आरोप है कि ठगी में शामिल दूसरे आरोपियों ने राजेश को कर्नल का ड्राइवर व उसकी मां को एमईएस में हेड क्लर्क बताया गया था। कई दिन सड़क पर खड़े होकर उसकी हाजिरी तक लगवाई गई। साथ ही एक महीने के वेतन के तौर पर उसे 24000 रुपये का भुगतान भी किया गया। पूरे मामले की शिकायत एसपी अभिषेक जोरवाल को दी गई है। कैंट पुलिस ने आरोपों की जांच के लिए सभी को थाने बुलाया है। उधर चनालिया ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने कहा कि वह आरोप लगाने वाले को न कभी मिला न ही उससे कभी बात की।
विज्ञापन

पहले 5.82 लाख रुपये का किया भुगतान
एसपी अभिषेक जोरवाल को दी शिकायत में खेलन (पंजाब) गांव के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि अंटाला गांव का रामपाल एक दिन उसके घर आया था। तब उसने पिता सरब सिंह को उसकी एमईएस में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए उसे 5.82 लाख रुपये की डिमांड की। अगले दिन ही रामपाल के पिता भाग सिंह ने उनकी मुलाकात कमलेश व राजेश से करवाई। कमलेश को एमईएस में हेड़ क्लर्क व राजेश को कर्नल का ड्राइवर बताया गया। इसके बाद उससे तय रकम ले ली गई। कुछ दिन बाद ही कमलेश ने उसे ड्यूटी पर बुलाना शुरू कर दिया। कमलेश एमईएस ऑफिस के बाहर सड़क पर सुनील की हाजिरी लेने लगी। इसके बाद कमलेश व सुरेश ने सुनील को क्लर्क के पद पर भर्ती करवाने की बात कही। लेकिन इसके लिए दस लाख रुपये की डिमांड की। लालच में आकर 4.10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

बसपा नेता राजेश चनालिया व उसके परिजनों के खिलाफ ठगी की शिकायत आई है। जांच के लिए पीड़ित व दूसरे लोगों को बुलाया गया है। अगर आरोपों में सच्चाई मिली तो फिर केस दर्ज किया जाएगा। परिवादी की ओर से शिकायत एसपी को दी गई है। उस पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र राणा, एसएचओ, थाना कैंट
मुझे पिछले कई दिन से सुनील के फोन आ रहे हैं। मैं न तो कभी सुनील से मिला न ही उससे कभी बात हुई। पहले भी उसने नग्गल पुलिस को शिकायत दी थी। रामपाल व भाग सिंह के कहने पर सुनील मेरा केस में झूठा नाम दे रहा है। मैंने कभी किसी से कोई ठगी नहीं की है। मैं तो गरीब परिवार से हूं। टैक्सी चलाकर परिवार पाल रहा हूं।
राजेश चनालिया, बसपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed