{"_id":"5e1635768ebc3e879f4a9cce","slug":"crime-ambala-news-knl18026253","type":"story","status":"publish","title_hn":"..कोल्ड स्टोर प्रोजेक्ट लगाने के लिए लोन दिलाने के नाम पर 61 ठगे लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..कोल्ड स्टोर प्रोजेक्ट लगाने के लिए लोन दिलाने के नाम पर 61 ठगे लाख
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर के प्रोजेक्ट के लिए लोन दिलाने के नाम पर 61 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव रायवाली वासी बलराज सिंह को जीरकपुर की सोमया इंटरप्राइजेज के संचालक प्रद्युमन ने यह चपत लगाई। मार्च से दिसंबर 2018 के मध्य पूरा लेन-देन हुआ। आरोपी ने विभिन्न बैंक के अधिकारियों से अपनी पहचान बताकर लोन दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अपने निजी खाते में पैसे डलवा लिए लेकिन लोन नहीं दिलाया। प्रद्युमन इतना शातिर निकला कि लोन की कागजी कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन देकर शिकायतकर्ता से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए ताकि भविष्य में उसपर चाह के भी कोई कार्रवाई न हो सके। आरोपी से पैसे वापस मांगने पर धमकी देनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने नवंबर 2019 में पुलिस में शिकायत दी थी। लेकिन अब आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज किया है।
कोल्ड स्टोर लगाने की इच्छा में बलराज ने पंचकूला के एक बैंक में संपर्क किया। वहां से इंकार हो गया। बैंक मैजेनर ने उसे प्रद्युमन से मिलवाया। कहा कि इनकी कंसलटेंसी हैं। यह आपको लोन दिलाने में मदद कर सकते हैं। शिकायतकर्ता व आरोपी जीरकपुर सोमया इंटरप्राइजेज में मिले। आरोपी ने उसे तीन बैंक मैनेजरों से भी मिलवाया ताकि बलराज को विश्वास हो सके की उसकी बैंकों में अच्छी जान पहचान है। बलराज उसके झांसे में आ गया। इस पर आरोपी ने बलराज को अपने खाते में कुछ पैसे जमा कराने को कहा। बलराज ने प्रद्युमन के खाते में 9 माह के दौरान लाखों जमा करा दिए। इसके बाद न लंबे समय तक न हो लोन मिला और न ही पैसे वापस मिले। इसके बाद आरोपी ने फोन तक सुनना बंद कर दिया। पंजोखरा पुलिस के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा की रिपोर्ट व आलाधिकारियों के आदेश पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। पता चला है कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की कई हेराफेरी कर चुका है।