फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर इंश्योरेंस कर्मी के साथ छेड़छाड़ ं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला इंश्योरेंस कर्मी से छेड़छाड़
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कार्यरत महिला कर्मी को कई दिन से कर रहा था अंबाला में कार्यरत कर्मी परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी से उसके सीनियर ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं जग्गी सिटी सेंटर में महिला कर्मी के साथ गलत करने का प्रयास भी किया। महिला कर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए पहले अपने मैनेजर को सूचना दी। सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने सीधे अंबाला शहर महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र में एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत महिला कर्मी ने बताया कि उसकी 29 नंवबर को ज्वाइनिंग हुई थी। अंबाला में इसी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत उसका सीनियर कर्मी आशीष उसे बार-बार ट्रेनिंग के बहाने अंबाला बुला रहा था। शुरू में वह ट्रेनिंग समझकर आती रही। लेकिन अब उसे कुछ गलत आभास होने लगा था। महिला ने बताया कि शुक्रवार को भी उसे आशीष ने ट्रेनिंग के बहाने बुलाया। फिर उसे गाड़ी में कुछ खिलाया। इसके बाद जग्गी सिटी सेंटर में अपने साथ ले गया जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया जब उसे होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पूरे मामले की सूचना महिला ने अपने मैनेेजर को भी दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

महिला कर्मी का मेडिकल करवाने के बाद मौके का मुआयना भी किया गया है। पुलिस ने मामले में अंबाला में कार्यरत आशीष के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाने और महिला कर्मी के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर लिया। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ढाका, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed