{"_id":"621a81988e9a903be16485e2","slug":"crime-ambala-news-knl100260785","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले स्कूल के पास अब अस्पताल में फायरिंग,35 दिन में तीन गंवा चुके हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले स्कूल के पास अब अस्पताल में फायरिंग,35 दिन में तीन गंवा चुके हैं जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगेस्टर बंटी की दोस्ती ही गप्पू को भारी पड़ी और जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि गप्पू की भी आपराधिक पृष्ठभूमि थी, लेकिन दोनों की दोस्ती जग जाहिर थी। हाल ही में गैंगेस्टर बंटी को जेल से पैरोल मिलने पर गप्पू भी उसके स्वागत के लिए पहुंचा था, लेकिन कब यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई, किसी को पता नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार शनिवार को गैंगेस्टर बंटी ने जिस गप्पू की हत्या की है, उस पर भी हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि गैंगेस्टर बंटी को कोर्ट से पहले ही आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार गैंगेस्टर बंटी और गप्पू दोनों अच्छे दोस्त थे। यही कारण है कि पिछले दिनों पैरोल पर जेल से बाहर आए बंटी को लेने के लिए गप्पू स्वयं जेल गेट पर पहुंचा था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे लेकर दुश्मनी गहरी होती गई और फिर शनिवार की शाम गप्पू की हत्या से इसका अंत हो गया।
21 जनवरी 2022 को अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैंगवार में दो युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब शनिवार को अस्पताल परिसर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। शनिवार को मिशन अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात ने 35 दिन पहले डीएवी रिवर साइड स्कूल के सामने हुए घटनाक्रम को ताजा कर दिया। उस दौरान वरना कार में सवार युवक मोहित राणा निवासी खेलन गांव और उसके दूसरे साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें राणा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलियां लगने से गंभीर रूप से जख्मी हुए विशाल उर्फ भोला की चंडीगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।