फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime,amabala news

पैक्स गबन मामले में अब क्लर्क पर गिरी गाज, सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime,amabala news
साहा। पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन व पांच कर्मचारियों के भर्ती मामले में सहकारी समिति अंबाला सहायक रजिस्ट्रार ने मंगलवार को क्लर्क गुरविंदर सिंह को भी निलंबित कर दिया। इस अवधि के दौरान वह साहा बैंक ब्रांच में रहेगा। इससे पहले मामले में पैक्स मैनेजर सुरेंद्र राणा को भी सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि साहा पैक्स में मैनेजर पर आरोप है कि उसने गबन किया है, वहीं सहकारी समिति अंबाला के अधिकारियों की अनुमति लिए बिना पांच कर्मचारियों को पैक्स में नौकरी पर लगा दिया था। इनमें से एक की बदली साहा पैक्स से नारायणगढ़ पैक्स में भी कर दी थी। इसके बाद साहा पैक्स से उसे रिलीव कर दिया, वहीं से इस मामले ने तूल पकड़ लिया । जानकरी मिली है कि पैक्स की ओर से बस स्टैंड के पास एक दुकान किराए पर लेकर खाद्य सामग्री के साथ ड्राइफ्रूट बेचे जाते थे। इसमें मैनेजर पर आरोप हैं कि उसने अपने चहेतों की नियुक्ति की थी। सहकारी समितियां अंबाला सहायक रजिस्ट्रार अनु कौशिक ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है, गबन कितना है, इसकी पड़ताल की जा रही है। बाकी तथ्य भी जल्द सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed