फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CPU, LED and computer stolen from Bal Bhavan center

बाल भवन स्थित सेंटर से सीपीयू, एलईडी और कंप्यूटर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
CPU, LED and computer stolen from Bal Bhavan center
अंबाला। बाल भवन स्थित कंप्यूटर सेंटर से चोरों ने एलईडी, सीपीयू बैटरी, कीबोर्ड, माउस व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह गांव ओजला का निवासी है। वह बाल भवन कंप्यूटर सेंटर शहर में बतौर इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। 20 अगस्त की शाम वह सेंटर को बंद कर शटर को ताला लगा कर गए थे। दो दिन 22 अगस्त की सुबह चौकीदार प्रवीण कुमार सेंटर को खोलने आया तो देखा कि शटर बंद था पर ताले गायब थे।
विज्ञापन

सूचना के बाद जब वह स्टाफ के साथ सेंटर पर गया और देखा कि सेंटर का शटर नीचे किया हुआ था। इसके बाद उन्होंने सेंटर के अंदर जाकर देखा तो दो असेंबलर सीपीयू, चार सीपीयू, एक 22 इंच कंप्यूटर एलईडी, तीन 32 इंच कंप्यूटर एलईडी, छह कीबोर्ड, चार माउस, दो माउस वा दो टयूबलर बैटरे गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed