{"_id":"f6f9c34f70c930fc9f70f97e8f465326","slug":"court-ordered-still-not-connected-sewerage-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश, फिर भी नहीं जोड़े सीवरेज कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के आदेश, फिर भी नहीं जोड़े सीवरेज कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में दिए गए आदेश के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग जनता की समस्याओं को दूर करने में कोताही बरत रहा है। इसी को लेकर पूर्व एमसी सुरेश गर्ग ने मामला लोक अदालत में उठाया था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व पार्षद सुरेश गर्ग ने बताया कि बीसी बाजार में सीवरेज कनेक्शन (ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने) ठीक से न देने के कारण लोगों की परेशानियां बारिशों के दिनों में काफी बढ़ती गईं। इसी को लेकर अप्रैल 2014 में लोक अदालत फॉर पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज अंबाला में मामला डाला गया। इसी को लेकर नवंबर 2016 में इसी मामले पर अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के एसई व एक्सईएन को इस संबंध में कार्रवाई करते हुए जनता को राहत देने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 31 जनवरी 2016 को उक्त अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन इसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन