फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple arrested for stealing wheat from goods train

मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने के मामले में दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for stealing wheat from goods train
अंबाला। मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी दंपती हैं और गांव बलाना सहित जंडली में रहते हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ की महिला टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

मामले में पकड़ी गई महिला को बीमारी की वजह से जमानत दे दी गई है, वहीं महिला के पति को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले से जुड़ी आरपीएफ व सीआईबी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जंडली फाटक के पास खड़ी मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने के मामले में संलिप्त दंपती सुखविंदर उर्फ सुखी व उसकी पत्नी गांव बलाना में अपने घर पर मौजूद हैं। घटना से पहले यह दोनों भी जंडली में ही रहते थे। सूचना के बाद जांच टीम ने गांव बलाना में सुखविंदर के घर पर छापामारी करते हुए उसे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। इस मामले में आरपीएफ की महिला कर्मचारियों की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। पूछताछ के दौरान सुखविंदर ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जंडली फाटक के पास खड़ी मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी की थी और इस दौरान वह तीन गेहूं की बोरियों को जंडली वाले घर पर ले गया था जोकि आरपीएफ ने जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन

बोरियों की कीमत लगभग 2700 रुपये है। सुखविंदर की पत्नी को इस आधार पर जमानत दी गई कि उसके पास 2 छोटे बच्चे हैं और उसकी तबीयत भी खराब है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद ही आरोपी महिला को जमानत पर रिहा किया गया। आरोपी को पकड़ने में सीआईबी इंचार्ज अनिल कुमार, आरपीएफ एसआई संजय गहलावत और निशा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में 9 हैं आरोपी
मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने के मामले में 9 लोग संलिप्त थे। इनमें सरगना राजकुमार उर्फ बिल्ला, सुखविंदर व उसकी पत्नी, संदीप, गुरमीत, अजय, शंकर, विजय व एक अन्य महिला शामिल हैं।
यह था मामला
मामला 2 सितंबर की रात का है जब रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे की सील तोड़कर 9 आरोपियों ने लगभग 70 गेहूं की बोरियों को चोरी के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक किनारे गिराया था। इनमें से 6-7 बोरियां आरोपी अपने साथ ले गए थे और बाकी को आरपीएफ की सख्ती के कारण उठाने में कामयाब नहीं हो पाए थे।

अन्य भी जल्द होंगे गिरफ्तार
मामले से जुड़े 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चका है। बुधवार भी एक दंपती को गिरफ्तार किया गया था। महिला की तबीयत खराब थी, इसलिए उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि महिला के पति को कोर्ट के आदेशानुसार जेल भेज दिया है। मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
-नीतिश कुमार, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed