{"_id":"65551d0e09c5585f650c1594","slug":"corporation-has-not-given-funds-for-months-park-is-in-bad-condition-ambala-news-c-36-1-sknl1001-13783-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम ने महीनों से नहीं दिया फंड, पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम ने महीनों से नहीं दिया फंड, पार्क बदहाल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रखरखाव के अभाव में सिटी के सेक्टर- 7 के पार्क बदहाल हो रहे हैं। पार्कों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़ा करकट बिखरा हुआ है। कूड़ेदानों में गंदगी का आलम है। पार्कों में पेड़ आदि सूख गए हैं। ओपन जिम व झूले टूटे पड़े हुए हैं। वहीं कुछ खराब स्थिति में हैं। पार्कों में बैठने के लिए लगाए गए बैंच आदि भी टूटे हुए हैं। दीवार में लगाई गई ग्रिल चोरी हो चुकी हैं। इस मामले में नगर निगम प्रशासन व स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन को पार्क के मौजूदा हालातों पर ध्यान देने की जरूरत है।
स्थानीय निवासी मुकेश गुप्ता का कहना है कि पार्क से अज्ञात चोरों ने एक-एक कर करीब छह ग्रिल चोरी की थी। इसकी सूचना निगम प्रशासन को दी गई थी। इस मामले में प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पार्कों में चोरी होने का सिलसिला निरंतर जारी है।
हितेश बजाज का कहना है कि पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन के संज्ञान में लाया गया था, मगर एसोसिएशन को बीते अप्रैल माह से निगम प्रशासन ने फंड जारी नहीं किया। इस वजह से पार्कों के हालात खस्ता हो चुके हैं।
विज्ञापन
अमन बंसल का कहना है कि ओपन जिम व झूले टूटे पड़े हैं, वहीं ज्यादातर खराब स्थिति में चल रहे हैं। करीब तीन महीने पहले निगम प्रशासन को इस बारे में बताया गया था। लोगों व अन्य आवाजाही करने वालों को ओपन जिम व झूलों का लाभ नहीं मिल रहा है।
नगर निगम प्रशासन को सेक्टर के सभी पार्कों की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया हुआ है। बीते मार्च के बाद से निगम प्रशासन ने फंड जारी नहीं किए। वहीं निगम प्रशासन ने स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन को रिन्यू करने के लिए कुछ दस्तावेज मांगे थे, जो कि जमा करवा दिए गए हैं। जिस वजह से जहां फंड रुक चुके हैं। इसके बावजूद एसोसिएशन की ओर से सफाई व्यवस्था का कार्य करवाया जा रहा है।
-संदीप सचदेवा, प्रधान स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-7, अंबाला सिटी।