फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona possitive

कोरोना संक्रमित से अभद्र व्यवहार पर थाने पहुंचे परिजन, ठेकेदार ने माफी मांग छुड़ाया पीछा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona possitive
संक्रमित के घर का बिना अनुमति बीएसएनएल ठेकेदार द्वारा इंटरनेट कनेक्शन काटने के अलावा अभद्र व्यवहार व मारपीट की कोशिश करने के बावजूद कोई कार्रवाई ने होने पर परिजन मंगलवार महेश नगर थाने में एकजुट हो गए। जहां परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि इस मामले को कई दिन बीतने पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। थाने में एएसआई ने मामले तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित ठेकेदार व उसके साथियों को बुलाया और ठेकेदार ने मामला बिगड़ते देखकर माफी मांगकर पीछा छुड़वाया। बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि लगभग दो महीने पहले उन्होंने बीएसएनएल का इंटरनेट कनेक्शन अपने घर में लगवाया था। उसके साथ टेलीफोन का कनेक्शन मुफ्त था जोकि अभी तक चालू नहीं हुआ। वह कोरोना संक्रमित है और होम क्वारंटीन है। यहीं कारण है कि वह कहीं बाहर आ जा नहीं सकता। ठेकेदार ने बिना अनुमति अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कनेक्शन काट दिया था। जब विरोध किया गया तो अभद्र व्यवहार करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया था। जैसे ही वह मारपीट करने लगा तो उन्होंने समय रहते घर के अंदर घुसकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed