{"_id":"62b776a19796517fc5367b7f","slug":"corona-cases-increasing-23-new-infected-including-two-children-found-ambala-news-knl1126620104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे कोरोना के मामले, दो बच्चों समेत 23 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे कोरोना के मामले, दो बच्चों समेत 23 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों की धड़कनें भी तेज होने लगी है। शनिवार को भी 23 नए मामलों की पुष्टि हुई है, इसमें दो बच्चे भी शामिल है जिनकी आयु 18 साल से कम है। वहीं एक सरकारी कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आया है। 23 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 40 हजार 952 तक पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामले भी बढ़कर 82 हो गए हैं।
बता दें कि लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोग भी सतर्क हो गए हैं। लोगों के फिर मुंह पर मास्क लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बूस्टर डोज लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे हैं। जहां पहले प्रतिदिन करीब 700 से 800 के बीच कोरोना से बचाव के टीके की डोज लग रही थी वह एकाएक बढ़कर 1 हजार से अधिक पहुंच गई है।
----------------------
यहां से आए मामले यह है शामिल
स्वास्थ्य विभाग की माने तो शनिवार को आए मामलों में 6 मरीज अंबाला सिटी से 6 मरीज अंबाला छावनी से, 6 ही मरीज चौड़मस्तपुर से है। इसके अलावा 3 शहजादपुर, 1 बराड़ा और 1 ही मरीज मुलाना से सामने आया है। इसमें भी 2 मरीज 12-18 साल के बच्चे हैं, वहीं 1 सरकारी कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। रिपोर्ट के अनुसार दो मरीज ऐसे है जो पहले से संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए थे और उनकी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
------------------------
81 होम आइसोलेशन में तो एक का अस्पताल में चल रहा है इलाज
कुल 82 सक्रिय मामलों से 81 मरीजों का उपचार उनके घर पर ही चल रहा है। जबकि एक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक जो भी मामले सामने आए हैं उनमें अधिकतर को हल्का खांसी, जुकाम और बुखार है। अभी तक किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर दिखाई नहीं दी है।
-----------------------
हॉट स्पॉट बनकर उभर रहा अंबाला सिटी, कैंट और चौड़मस्तपुर
कोरोना के अधिकतर मामले अंबाला सिटी, कैंट और चौड़मस्तपुर से सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अंबाला सिटी से कुल 11, अंबाला छावनी से 17 और चौड़मस्तपुर से 8 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लोगों को विशेष हिदायतें दी जा रही है। इससे कि इन क्षेत्रों के लोग स्वयं निगरानी रखे और साथ ही हल्के से भी लक्षण होने पर तुरंत टेस्ट करवाने के लिए कह रहे हैं।
---------------------
सैंपलिंग का बढ़ा दायरा
नए मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ा दिया है। शनिवार को ही विभाग की ओर से कुल 1003 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इस सभी की रिपोर्ट रविवार सुबह तक आ जाएगी। इससे कि कोरोना की नई रफ्तार के बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी अंदाजा हो जाएगा। क्योंकि पिछले तीन दिनों में जहां पहले दिन 26 मामले आए तो दूसरे दिन केवल 7 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। जबकि तीसरे दिन सीधे ही 23 नए मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे विभाग भी रफ्तार नहीं समझ पा रहा है।
-----------------------
1 हजार 101 को लगी कोरोना से बचाव के टीके की डोज
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना टीकाकरण की रफ्तार भी तेज हो गई है। अभी तक विभाग कुल 21 लाख 54 हजार 6 कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगा चुका है। वहीं प्रतिदिन 800 तक लगने वाली डोज 1 हजार से अधिक पहुंच गई है। शनिवार को भी विभाग ने 1 हजार 101 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई है। इसमें 941 बूस्टर डोज शामिल है। वहीं अभी तक 10 लाख 62 हजार 348 पहली डोज तो 10 लाख 34 हजार 853 को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लग चुकी है। अभी तक 56 हजार 805 बूस्टर डोज लग चुकी है।
----------------
कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में लोगो को स्वयं भी सतर्क रहने की जरूरत है। जिससे सभी कोरोना से बचे रहें। हमने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है।
कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
---------------------------