फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना का कहर बरकरार, सौ वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 27 नए केस से हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के चलते सौ वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला पालम विहार अंबाला छावनी की रहने वाली थी। 90 वर्षीय महिला की तरह इस बुजुर्ग का सैंपल भी मौत के बाद लिया गया जिसमें वह संक्रमित पाई गई। इस मौत के साथ अब कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में बढ़कर छह हो गई है। चिंताजनक बात यह है कि सभी मरने वाले अंबाला छावनी से ही ताल्लुक रखते हैं। हालांकि एक युवती जोकि टीबी से ग्रस्त थी वह दिल्ली से मामा के घर इलाज के लिए आई थी। शेष सभी पांच मरने वाले गंभीर बीमारियों से तो जूझ ही रहे थे साथ ही बुजुर्ग भी थे। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 453 हो चुकी है। हालांकि इनमें से 90 ही एक्टिव केस है जबकि 357 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को जिले में कुल 27 नए मामले आए। वहीं नोडल अधिकारी सोनिया त्रिखा ने कोविड अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्था भी जांची।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट में नहीं टूट रही कोरोना की चेन, 11 नए मामले
अंबाला शहर के पूजा कांपलेक्स से कोरोना की चैन टूटने का नाम नहीं ले रही। वीरवार को यहां से 20 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे वहीं शुक्रवार को 11 नए मामले सामने आए। अब तक पूजा कांपलेक्स से कुल 59 कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं। शुक्रवार को जो 11 नए मामले आए है उनमें 24 व 30 वर्षीय मरीज बलदेव नगर अंबाला शहर, 30 वर्षीय डीडब्लयूएस कॉलोनी अंबाला शहर, 30 वर्षीय परशुराम नगर अंबाला शहर, 38 वर्षीय मरीज न्यू प्रीत कॉलोनी जंडली, 34 वर्षीय हीरा नगर अंबाला शहर, 34 वर्षीय नया बांस रेलवे रोड अंबाला शहर, 37 वर्षीय जलबेड़ा रोड अंबाला शहर, 35 वर्षीय बसंत विहार अंबाला शहर, 28 वर्षीय कैथमाजरी अंबाला शहर, 29 वर्षीय रणजीत अंबाला शहर के रहने वाले हैं। यह सभी पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

तीन साड़ी शोरूम आगामी आदेशों तक बंद
अंबाला शहर के नामी पूजा साड़ीज, राविया साडीज और सुमित साड़ी आगामी आदेशों तक बंद कर दिए गए है। एसडीएम गौरी मिड्डा ने डीसी के आदेशों के बाद इस बारे में पत्र जारी कर हिदायतें जारी की। बता दें कि विरोध के बाद प्रशासन ने मजबूरी में यह कदम उठाया। यहां से लगातार कोरोना के केस मिलने के बावजूद इनको बंद नहीं किया गया था। इस मामले को लेकर ओर कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने विरोध जताते हुए भेदभाव के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 वर्षीय कैंसर ग्रस्त महिला भी संक्रमित
शाहपुर नजदीक मच्छौंडा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला जोकि कैंसर की मरीज है वो भी कोरोना से संक्रमित पाई गई। 21 वर्षीय युवक कैथमाजरी, 22 वर्षीय युवक कोर्ट रोड अंबाला शहर पॉजिटिव पाए गए। 51 वर्षीय महिला, 27 व 26 वर्षीय युवक अंबाला शहर मिलाप नगर के रहने वाले हैं। यह तीनों एक ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे। इसी तरह 50 वर्षीय पुरुष व 47 वर्षीय महिला जोकि मिलाप नगर के ही है और इसी तरह 42 वर्षीय पुरुष दुर्गा नगर का है। इन सभी में सर्व के दौरान कोरोना के लक्षण पाए गए थे। अब जांच में यह भी पॉजिटिव पाए गए है। 31 वर्षीय पुरुष नन्हेड़ा, 38 वर्षीय महिला धनकोड़, 10 वर्षीय बच्चा खानपुर, 34 वर्षीय युवक पालमविहार संक्रमित पाया गया।
पुलिस हिरासत में युवक निकला संक्रमित
एक मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया 20 वर्षीय डेहा कॉलोनी निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया वहीं दीप नगर की 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed