फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना का कहर बरकार 8 नए केस से आंकड़ा पहुंचा 88

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला। कोरोना का कहर जिले में लगातार छठे दिन भी बरकरार रहा। पिछले एक सप्ताह में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस रविवार को सामने आए। 8 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की सांसें फूल गई क्योंकि अब 25 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं। वहीं लगातार काम में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम की हिम्मत भी अब जवाब देने लगी है। इतना ही नहीं लगातार काम के बोझ के चलते कुछ डाक्टर व स्टाफ के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ने लगे हैं। रविवार को जो नए केस सामने आए उनमें दो विदेश से लौटे हैं तो ज्यादातर दिल्ली या अन्य राज्यों से आए हैं। अब जिले में कुल 88 कोरोना के केस हो चुके हैं। इनमें से 33 एक्टिव हैं और दो की मौत हो चुकी है जबकि 53 डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

नागपाल गारमेंट्स का मालिक व दूसरा बेटा भी कोरोना पॉजिटिव
बजाजा बाजार की नागपाल गारमेंट्स का 68 वर्षीय मालिक सहित उसका दूसरा 29 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बता दें कि हाउसिंग बोर्ड निवासी इसी परिवार से 6 मई को उनका एक बेटा जुकाम, बुखार आदि लक्षणों के कारण कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने एतिहात के तौर पर परिवार की छह अन्य सदस्यों के सैंपल ले लिए थे। रविवार को आई दो सदस्यों की रिपोर्ट में मालिक व उसका दूसरा बेटा शामिल है। फिलहाल विभाग को परिवार के अन्य चार सदस्यों की रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हाउसिंग को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में सर्वे चल रहा था। स्क्रीनिंग के दौरान कर्मचारियों को लक्षण मिले थे और जब टेस्ट करवाए तो यह मामले सामने आए। हालांकि बाजार के अंदर चर्चा चल रही है कि वह कुछ दिन पहले ही लुधियाना से दुकान के लिए माल लेकर आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

पति व दो साल के बच्चे संग गुरूग्राम से आई महिला संक्रमित
छावनी के बोह में 23 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला गुरूग्राम में ही रहती है और 4 मई को खुद की कार लेकर पति व दो साल के बच्चे संग अंबाला पहुंचे थे। अंबाला आने के बाद महिला ने 6 मई को अपने व परिवार के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए दिए थे। रिपोर्ट में वह संक्रमित पाई गई। विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आने वालों के भी सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भर्ती हैं इंस्पेक्टर
मिलाप नगर निवासी कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय व्यक्ति स्टेट विजिलेंस में इंस्पेक्टर तैनात हैं। कोरोना संक्रमित इंस्पेक्टर 3 जून को गुरुग्राम से आए थे। इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही थी क्योंकि उन्हें पहले भी अस्थमा की दिक्कतें हैं। इसीलिए वह खुद पीजीआई पहुंचे और वहां भर्ती हो गए। वहां पर रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला। इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले 10 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed