फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona: 30 cases came together after six months, health department's concern increased

कोरोना : छह माह बाद एक साथ आए 30 मामले, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona: 30 cases came together after six months, health department's concern increased
कोरोना के नए मरीजों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। साल के आखिरी दिन एक साथ 30 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जोकि करीब छह माह बाद एक साथ सामने आए हैं। एक साथ आए इतने मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपलिंग को और अधिक बढ़ा दिया है। नए संक्रमित मामले मिलने के बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 80 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामने आए मामलों में मुलाना के दो स्कूल के बच्चे शामिल हैं। छावनी के दो परिवारों के 10 सदस्य एक साथ संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पांच सदस्य राम नगर से हैं तो पांच कच्चा बाजार से हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों से नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। नए मिले संक्रमित मरीजों के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 241 हो गई। इनमें से 29 हजार 652 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अभी तक 509 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। जो संक्रमित मिले हैं, उनमें अंबाला सिटी से चार, अंबाला कैंट से 19, चौड़मस्तपुर से एक, शहजादपुर से दो, मुलाना से चार शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 7 लाख 41 हजार 70 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। वहीं अभी दो हजार सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4484 कोरोना को बचाव की डोज लगाई गई है। इसके बाद अंबाला जिला में कुल 17 लाख 96 हजार 549 डोज लग चुकी हैं। इसमें से 9 लाख 22 हजार 619 पहली तो 8 लाख 73 हजार 930 दूसरी डोज शामिल है। सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि अब सभी को कोरोना से पूरी तरह सतर्क रहना होगा, तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed