फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractors encroaching on railway facilities

Ambala News: रेलवे की सुविधा पर ग्रहण लगा रहे ठेकेदार

Mon, 01 Apr 2024 08:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Contractors encroaching on railway facilities
अंबाला। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और ए-1 श्रेणी प्राप्त अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगी वॉटर वेंडिंग मशीनों पर ताला लटक रहा है। इन मशीनों पर लगे ताले के खुलने और बंद होने की जानकारी स्टेशन अधिकारियों को भी नहीं है। ऐसे में साफ है कि ठेकेदार की मनमर्जी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। रविवार को प्लेटफार्म 1 से लेकर 7 पर लगी सभी वाॅटर एटीएम मशीनें बंद पड़ी थी। इस दौरान कुछ दैनिक यात्रियों ने बताया कि यह सप्ताह में तीन-चार दिन यही हालात रहते हैं।
विज्ञापन

नहीं सुधरी व्यवस्थाएं
रेलवे ने तीन-चार माह पहले ही वाटर वेंडिंग मशीनों का ठेका जारी किया था। इस बार रेलवे ने यह व्यवस्था आईआरसीटीसी को न देकर खुद अंबाला रेल मंडल के सुपुर्द की थी ताकि यात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध व स्वच्छ पानी मिलता रहे। बावजूद इसके अब व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई है।
विज्ञापन

15 रुपये में खरीद रहे रेल नीर
रेलवे ने आमजन की सुविधा के लिए जिस प्रकार जनता खाना स्टेशनों पर शुरु किया था। उसी प्रकार वाॅटर वेंडिंग मशीनों को लगाकर सस्ती दर पर पानी देने का प्रावधान किया था। इसमें 300 एमएल पानी के 2 व 3 रुपये, डेढ़ लीटर पानी के लिए 3 से 5 रुपये, 1 लीटर पानी के लिए 5 से 8 रुपये, 2 लीटर पानी के लिए 8 से 12 रुपये और 5 लीटर पानी के लिए 20 से 25 रुपये निर्धारित किए हैं। जबकि रेल नीर की एक लीटर बोतल खरीदने के लिए यात्रियों को 7 रुपये अतिरिक्त यानी 15 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
स्टेशन पर लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनों की सुविधा 24 घंटे के लिए है न कि समय सारिणी के हिसाब से। मशीनें बंद नहीं की जा सकती। अगर ऐसा हो रहा है तो स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और ठेकेदार के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed