फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of 100 bed hospital will start soon

Ambala News: जल्द शुरू होगा 100 बेड के अस्पताल का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of 100 bed hospital will start soon
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के साथ अधूरे पड़े 100 बैड के अस्पताल का निर्माण जल्द शुरु हो जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अस्पताल से संबंधित फाइल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए हैं ताकि जल्द काम शुरु हो सके। अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह निर्माण कार्य जीरकपुर की एडी कंपनी को दिया गया है। नए अस्पताल में मरीजों के लिए कमरे, हॉल व तीमारदारों के ठहरने, रहने व खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

100 बैड के अस्पताल का काम चार साल से अधूरा पड़ा हुआ था। पहले निर्माण एजेंसी ने कोर्ट में मामला दायर कर दिया। इसके बाद यह मामला आर्बिट्रेशन में चला गया और यहां फैसला लोक निर्माण विभाग के हक में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने तकनीकी कर्मचारियों की मदद से लंबित कार्य का लेखा-जोखा तैयार किया।
इसके आधार पर ही अस्पताल को पूरा करने की अनुमानित लागत तैयार की गई और इसे स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया।छावनी में अंबाला-दिल्ली हाइवे पर अधूरे पड़े आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र के अधूरे पड़े काम को पूरा करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

शुक्रवार को टेंडर के अंतिम दिन तीन एजेंसियों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं। अब लोक निर्माण विभाग तीनों एजेंसियों के दस्तावेजों का आंकलन करेगा। इसके बाद तकनीकी जांच आरंभ होगी और फिर नियमानुसार एक एजेंसी को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed