फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   construction of 100-bed hospital not completed in three years, patient upset

तीन साल से लटका 100 बेड का अस्पताल, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
construction of 100-bed hospital not completed in  three years, patient upset
पिछले करीब तीन साल से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल परिसर में बनने वाला 100 बेड का नया अस्पताल लटका हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद वर्ष 2018 में इस अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया था। इसे दो वर्ष में तैयार किया जाना था। अब 64.41 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए मार्च 2022 का लक्ष्य तय किया गया है। चूंकि ये परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत की गई थी। इसलिए प्रशासन भी इसे अब हर हाल में आगामी मार्च तक पूरा करने के लिए गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

उधर, नया अस्पताल न होने और मौजूदा स्वास्थ्य सेवाएं अपर्याप्त होने की वजह से यहां आने वाले मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेडों की कम संख्या की वजह से कई बार आपातकालीन स्थिति में एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों की माने तो करीब 65 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस अवधि में भी 100 बेड के इस अस्पताल का निर्माण मुश्किल है, क्योंकि अभी चार मंजिला इस नए भवन की इमारत के निर्माण का कार्य ही पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद फिनिशिंग, लाइटिंग व अन्य बंदोबस्त किए जाते हैं। ऐसे में अच्छे और सस्ते इलाज की आस लगाए बैठे मरीजों को अभी सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नया भवन बनने से यह होने हैं फायदे
100 बेड का नया अस्पताल बनने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट स्थापित करने की योजना है। अभी तक जिले के तीनों अस्पतालों में कहीं भी बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। इसके अलावा यूरोलॉजी व न्यूरो विभाग स्थापित करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं, क्योंकि इनमें से कोई भी विभाग फिलहाल जिले में नहीं है। लेकिन यह सब अस्पताल का भवन तैयार करने के बाद ही संभव हो पाएगा। इस चार मंजिला भवन में भूतल पर सर्जिकल, ऑर्थो, ओपीडी, एक्सरे, रेडियोलोजी व ओपीडी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं प्रथम तल पर ईएनटी, डिस्पेंसरी, आईसीयू, डेंटल की सुविधा होगी, द्वितीय तल पर फिजियोथेरेपी व नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलेगी। तीसरे तल पर वार्ड बनाए जाएंगे। जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही साथ चौथे फ्लोर पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। वर्तमान में यह जहां चल रहे हैं वहां अन्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से तेजी के साथ किया जा रहा है। कोरोना के कारण थोड़ी से देरी हुई है। लेकिन अब जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है अगले साल के शुरुआती महीनों में ही भवन हम स्वास्थ्य विभाग को सौंप दें।
- पुनित मित्तल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed