{"_id":"6765cd15bec592c46506aae4","slug":"congress-will-fight-the-mayoral-election-strongly-nirmal-ambala-news-c-36-1-amb1001-134707-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी मेयर का चुनाव : निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी मेयर का चुनाव : निर्मल
विज्ञापन
अंबाला सिटी के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करते अंबाला व
अंबाला। अपना उपचार करवाने के बाद शुक्रवार को स्वस्थ होकर अंबाला विधायक निर्मल सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के सह प्रभारी प्रहलाद विनोद रॉय ओर अंबाला प्रभारी बिशन लाल सैनी भी मौजूद रहे। सबसे पहले निर्मल सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट को मौन भी रखा।
निर्मल सिंह ने कहा की ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के महान नेता थे। उन्होंने कहा कि आने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी बढ़-चढ़ कर चुनाव लड़ेगी और जो साथी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे साथी अपना आवेदन पार्टी प्रभारी प्रहलाद विनोद रॉय व बिशन लाल सैनी को दे सकते हैं। चुनाव आयोग जब भी चुनाव करवाने का ऐलान करेगा, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज सरकारी अधिकारी राजनीतिक दबाव में विकास कार्य को रोक रहें हैं। लेकिन साथी व आम जनता हमेशा विपक्ष को मजबूत बनाते हैं ताकि कोई भी सरकार तानाशाही न कर सके। उन्होंने उन राजनीतिक दल के नेता और अधिकारियों को भी चेतावनी दी जो आज अंबाला के विकास कार्यों में रोड़े अटका रहे हैं। हमें काम करवाने भी आते हैं और सड़कों पर भी उतरना जानते हैं। संसद में देश के गृहमंत्री द्वारा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी निंदनीय है। इस के विरोध में आज देश के कोने-कोने में आवाज उठाई जा रही है। गृहमंत्री को जल्द से जल्द अपने शब्द वापिस लेने चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित किया गया कि शनिवार शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता गुरु रविदास बस्ती में इक्ट्ठा होकर देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर अपना रोष जताएंगे।