फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Concrete embankment will be built on the other bank of Tangri river, stones will also be laid

Ambala News: टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर बनेगा पक्का तटबंध, पत्थर भी लगाए जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Concrete embankment will be built on the other bank of Tangri river, stones will also be laid
अंबाला। छावनी में बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों को मजबूत करने के लिए 48.43 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य सूखा राहत और बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। टांगरी नदी के दूसरे किनारे (इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ) पर तटबंध को पक्का कर मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे भविष्य में इंडस्ट्रियल एरिया के साथ रामपुर, सरसेहड़ी, चंदपुरा, प्रभु प्रेम पूरम, खोजकीपुर, नग्गल व अन्य स्थानों को नदी के पानी से निजात मिलेगी। इसी तरह टांगरी नदी के बब्याल, रामगढ़ माजरा छोर पर भी स्टोन पिचिंग करके तटबंध को पहले से मजबूत बनाया जाएगा। गौरतलब है कि जुलाई माह में अंबाला में आई बाढ़ के बाद गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर तटबंध को पक्का करने व स्टोन पिचिंग कर मजबूत करने, महेशनगर ड्रेन को नप क्षेत्र में पक्का करने एवं अन्य मांग उठाई थी।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने बताया कि टांगरी नदी के दूसरे छोर (इंडस्ट्रियल एरिया की ओर) तटबंध को कुल 8.59 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। जगाधरी रोड से रामपुर-सरसेहड़ी तक लगभग 4.09 करोड़ रुपये की लागत से 4250 फुट लंबे तटबंध को ऊंचा कर इसे स्टोन पिचिंग के जरिये पक्का किया जाएगा। इसी तरह रामपुर सरसेहड़ी से चंदपुरा तक 4.50 करोड़ रुपये की लागत से 7200 फुट लंबा नया तटबंध बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशनगर ड्रेन को नगर परिषद क्षेत्र में पक्का करने के लिए 22 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। सिंचाई विभाग द्वारा अपने क्षेत्र में ड्रेन को पूर्व में पक्का कर दिया गया था। अब नप क्षेत्र में ड्रेन पक्की होगी, ताकि ड्रेन में जेसीबी व ट्रेक्टर-ट्रालियां उतारकर बेहतर तरीके से भविष्य में सफाई की जा सके। इसी तरह टांगरी नदी पर रामगढ़ माजरा में पत्थर की दीवार बनाकर तटबंध को 60 लाख रुपये की लागत से मजबूत किया जाएगा। वहीं टांगरी नदी पर ही बब्याल से रामगढ़ माजरा तक 7600 फुट लंबे क्षेत्र में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से टांगरी नदी के तटबंध पर स्टोन पिचिंग की जाएगी। इसी तरह रामगढ़ माजरा से पंजाब क्षेत्र की ओर भी नदी के तटबंध को 60 लाख रुपये की लागत से मजबूत बनाया जाएगा।
पानी निकासी के लिए नई पाइपलाइन
गृह मंत्री ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर पानी निकासी के लिए भूमिगत लगभग डेढ़ किमी लंबी पाइप लाइन 1.27 करोड़ रुपये की लागत से डाली जाएगी, जो कि मच्छौंडा लिंक ड्रेन से जुड़ेगी। इसी तरह शाहपुर में पानी को रोकने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से गेट और गियरिंग स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। गांव उगाड़ा, बाड़ा, जलबेड़ा व कोटकछुआ के आबादी वाले और कृषि क्षेत्र में पानी निकासी के लिए 2.37 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत नई पाइपलाइन डालने को मंजूरी मिल गई है। इस पाइप लाइन को गुडगुडिया नाले के आगे गंदे नाले से जोड़ा जाएगा।
2.75 करोड़ से सुधरेगी पंप हाउस की हालत
मंत्री विज ने बताया कि 2.75 करोड़ रुपये की लागत से महेशनगर पंप हाउस की हालत में सुधार किया जाएगा। गौरतलब है कि बाढ़ के समय महेशनगर पंप हाउस का स्विच पैनल पानी में डूब गया था और अन्य नुकसान हुआ था।


सेक्टरों के साथ बनेंगे तटबंध
गृह मंत्री ने बताया कि घसीटपुर में टांगरी नदी के साथ 4.50 करोड़ रुपये की लागत से टांगरी नदी के तटबंध को भी बनाया जाएगा। यहां तटबंध बनने से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों को नदी के पानी से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed