फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Competitions organized on World Environment Day

Ambala News: विश्व पर्यावरण दिवस पर कराईं प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Competitions organized on World Environment Day
अंबाला सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी में निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। निबंध लेखन में तृप्ति प्रिया ने प्रथम और पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में सिमरन ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय व ज्योति और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ विंदु आनंद ने एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्राओं के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण को बचाने और सहेज कर रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर बांटे 2500 पौधे



शहजादपुर। ओएसिस समूह के प्रबंधक संजय शुक्ला ने पौधे वितरित किए। समूह की ओर से 2500 पौधों का वितरण किया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण भी किया। इस दौरान प्रबंधक संजय शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण का बचाव करना जरूरी है। दिनों की मौसमी घटनाएं पर्यावरण परिवर्तन की ओर इशारा कर हमें सचेत कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

पौधे लगाने का लिया संकल्प
अंबाला सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसए जैन कॉलेज में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। गर्मी को देख पक्षियों के लिए मिट्टी के कसोरे भी रखे। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने कहा कि यदि हम प्रतिवर्ष एक-एक पौधे लगाने का संकल्प लें तो निश्चित तौर पर हमारी धरा हरी भरी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में लगाए हर्बल पौधे
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पर्यावरण दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में प्राचार्य रामलखन माली ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और उसे बचाने के महत्व के बारे में बताते हुए जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ सभी को प्रोत्साहित किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी पर्यावरण दिवस पर सीबीए लेक तोपखाना के पास की गई। सभी पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लिया। संवाद
प्रकृति को बचाने का किया आह्वान
शहजादपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद और सेवा हमारा सौभाग्य फाउंडेशन द्वारा शहजादपुर में पौधे लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। पर्यावरण प्रमुख बलदेव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 111 पेड़ हमारी संस्था की ओर से लगाने का निर्णय है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे खराब न हो इसलिए ट्री गार्ड भी लगाए जांएगे। इस मौके पर प्रवीन, सुदेश, आयुष, योगेश और करण मौजूद रहे। संवाद
पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस
अंबाला सिटी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सैनी और अध्यापकों की उपस्थिति में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई। बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित अनेक चित्र बनाए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया । इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंबाला की टीम उपस्थित रही। संवाद
कॉलेज में लगाए 20 पौधे
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज के इको क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस को मनाते हुए पौधारोपण किया। डाॅ. कौशल चौहान ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर एक भी पेड़ लगाकर हम ग्रह के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य में योगदान कर सकते हैं। विद्यार्थियों की ओर से प्रांगण में 20 से अधिक पौधे लगाए। संवाद
राजकीय कॉलेज में मनाया वन महोत्सव
अंबाला। छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट वन महोत्सव मनाया। प्राचार्य प्रो. संजय शर्मा ने पौधारोपण किया। उन्होंने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि न केवल पौधारोपण करना है, बल्कि इनकी देखभाल भी करनी है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट अजय गौरी ने बताया की आज कॉलेज प्रांगण में 50 पौधे लगाए। संवाद

पेड़ लगाकर उन्हें संभालना जरूरी : सोहन
अंबाला। सर्व कल्याण मंच हरियाणा के सहयोग से छावनी के पंजाबी बाग में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। मंच के प्रधान सोहन लाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए साथ ही उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी खुद लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed