फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commission agents are demanding expansion of mandis

Ambala News: मंडियों के विस्तार की मांग कर रहे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Commission agents are demanding expansion of mandis
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनावों को सिर्फ पांच दिन रह गए हैं। इधर विभिन्न वर्गों सहित आढ़ती भी सरकार से उम्मीदें लगाए बैठें हैं। आढ़तियों की मांग है कि फसल खरीद की व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडियों में फसल रखने के लिए प्रत्येक वर्ष जगह की कमी रहती है। इसलिए मंडियों का विस्तार करना चाहिए। जिससे फसल सुखाने के लिए जगह की कमी न हो। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के कारण भी किसानों को परेशानी होती है। इसलिए इस पोर्टल में सुधार भी जरूरी है। आढ़ती गोदामों की व्यवस्थाओं में भी सुधार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो:46
पॉलिसी में बदलाव जरूरी
आढ़ती असीम राष्ट्रवादी ने बताया कि आढ़तियों के साथ सरकार की जो पॉलिसी होती है। उसमें आढ़तियों को काफी जोखिम रहता है। इसलिए पॉलिसी में बदलाव होना जरूरी है। इसके साथ ही गोदामों में भी फसल रखने के लिए प्रर्याप्त स्थान का प्रबंधन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:48
मेरी फसल मेरा ब्यौरा में हो सुधार
आढ़ती गौरव गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फसल के पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर कई किसान पंजीकरण नहीं कर पाते इसलिए उन्हें अपनी फसल बेचने में परेशानी होती है। इसलिए पोर्टल में सरलीकरण होना चाहिए।

फोटो: 45
मंडियों का हो विस्तार
आढ़ती विकास गोयल ने कहा कि हर वर्ष फसल की आवक बढ़ती है। लेकिन उस सुखाने के लिए मंडियों में पर्याप्त स्थान नहीं रहता है। इसलिए मंडियों का विस्तार होना चाहिए। इससे किसानों और आढ़तियों को फायदा मिलेगा। खराब मौसम में भी धान की फसलों को रखने की सुविधा पर काम होना चाहिए।
फोटो: 47
पंजाब की फसल की भी हो खरीद
आढ़ती संजीव गर्ग ने कहा कि पंजाब की फसल की भी खरीद हरियाणा में होनी चाहिए। पोर्टल के कारण यह बंद हो गई है। अगर फिर से पंजाब की फसल की बिक्री शुरू हो जाए तो आढ़तियों को काफी राहत मिलेगी।

फोटो: 44
उठान का हो बेहतर इंतजाम
आढ़ती नीरज गोयल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष उठान को लेकर समस्या होती है। इसलिए सरकार को चाहिए कि उठान को लेकर बेहतर इंतजाम करे। उठान न होने के कारण आढ़तियों को काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed