फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave and drizzle affected normal life

शीतलहर और बूंदाबांदी से जनजीवन हुआ प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cold wave and drizzle affected normal life
अंबाला सिटी के बस स्टैंड रोड पर बारिश के दौरान जाते राहगीर। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ रहा है। शनिवार को हुई करीब दो एमएम बारिश ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। सुबह से रुक -रुक कर हो रही बारिश कारण चल रही शीतलहर से जनजीवन काफी प्रभावित रहा। ठंड के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। बाजार में सुनसानी छायी रही। शीतलहर चलने के कारण रोजाना की अपेक्षा में ठंड कई गुना बढ़ गई है। शनिवार अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक बारिश के ऐसे ही आसार बने रहेंगे और रुक रुक कर बारिश जारी रहेगी। शनिवार को ठंड बढ़ने के कारण शहर के पुराना सिविल अस्पताल के सामने मोटर मैकेनिक मार्केट में स्थानीय दुकानदार आग जलाकर अलाव सेंकते नजर आए। मोटर साइकिल मैकेनिक इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड ने उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर डाला हुआ है। प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों की संख्या में बहुत भारी गिरावट आई है। दुकान पर करीब चार मैकेनिक रखे हुए हैं। जिनका खर्चा बहरहाल अपने ही पास से हो रहा है। मार्केट में काम की स्थिति कुछ खास नहीं रही सभी मोटर साइकिल मैकेनिक ऐसे ही खाली हाथ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed