फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clouds rained heavily, people got relief from heat

Ambala News: झमाझम बरसे मेघ, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Mon, 11 Sep 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily, people got relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बारिश होने पर राहत मिली। शनिवार शाम को अचानक घने बादल छा गए और रात को करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हई। बारिश होने से दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम 22.3 डिग्री पर पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान कम होने से रात में ठंड का अहसास हुआ। इसके चलते एसी भी बंद रहे। पिछले 24 घंटे में 61.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रात में बारिश होने से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। जंडली पुल के पास तो पानी निकासी न होने से तालाब जैसे हालात बन गए। शहर के सेक्टर-9 में भी जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 16 सितंबर तक उत्तर हरियाणा में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार दोपहर में भी अचानक काले बादल छा गए। बारिश होने व बादल छाने से सुबह से शाम तक गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed