{"_id":"69dc0c8b01d7fa7ee60acecc","slug":"classroom-readiness-program-will-enhance-students-knowledge-ambala-news-c-36-1-amb1001-161430-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम से बढ़ाया जाएगा छात्रों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम से बढ़ाया जाएगा छात्रों का ज्ञान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करने के लिए कक्षा तत्परता कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
यह विशेष अभियान 13 अप्रैल से 23 मई तक प्रदेश भर के स्कूलों में चलाया जाएगा। निदेशालय स्कूल शिक्षा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्कूल के वातावरण के प्रति सहज बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। पढ़ाई को बोझिल बनाने के बजाय इसे आनंददायक, खेल-आधारित और तनाव-मुक्त बनाया जाएगा। इसके तहत छात्रों को न केवल कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा बल्कि उन्हें पोस्ट ऑफिस, बैंक और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा ताकि वे व्यावहारिक अनुभव से सीख सकें।