{"_id":"6ae8fffc0303aba9dd0f64f0","slug":"accused-of-stealing-copper-wire-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-172155-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तांबा तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तांबा तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहजादपुर। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए रोड लाइटों से तांबा तार चोरी करने की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया तार बरामद किया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजबीर ने बताया कि बनौंदी टोल-टैक्स मैनेजर विकास (निवासी अमीन गांव) ने 1 नवंबर को थाना शहजादपुर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 31 अक्तूबर को अज्ञात चोरों ने कोड़वा खुर्द गांव के पास से 150 के करीब रोड लाइटों की तारें काट ली थीं। सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए छावनी के बब्याल निवासी आरोपी प्रियांशु को काबू कर चोरीशुदा तांबा तार बरामद कर ली।
चोरी की ई-रिक्शा बैटरी खरीदने वाला आरोपी काबू
अंबाला सिटी। ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बैटरियां खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान से जुड़े 12 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने बताया कि इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16-17 सितंबर की रात उसकी ई-रिक्शा से अज्ञात ने बैटरियां चोरी कर ली। पुलिस ने इस मामले में पहले दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ में चोरी की बैटरियां खरीदने वाले पटियाला के महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ नागा का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हथियारों से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
शहजादपुर। पुलिस ने मारपीट कर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि शहजादपुर गांव निवासी कैलाश चंद ने 31 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी दीपक, जसपाल व अन्य ने हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें मारीं तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद आरोपी दीपक और जसपाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दीपक को जेल भेज दिया है, जबकि जसपाल से गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।