फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

जीएम ने किया छावनी बस अड्डे का निरीक्षण, खामियां दूर करने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
civic
हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने शुक्रवार सुबह छावनी बस अड्डे का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को खामियां दूर करने के आदेश दिए। इस मौके पर अड्डा अधीक्षक अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

छावनी बस अड्डे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अड्डे के बस काउंटर पर मौजूद हाजिरी रजिस्टर को चैक किया। इसमें सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद पाए गए। उन्होंने यात्रियों से भी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्हें बस अड्डे की छत टपकती नजर आई। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए महाप्रबंधक ने जल्द से जल्द छत की रिपेयर करने और पानी की लीकेज बंद करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छावनी बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। पहले जहां पुराने कैमरे काम कर रहे थे और इनकी क्वालिटी भी ठीक नहीं थी, इसलिए अब नए कैमरों को लगाया गया है ताकि संदिग्ध व शरारती तत्वों की धरपकड़ हो सके और यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित सफर मुहैया करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर मौजूद रोडवेज अधिकारी ने बताया कि नारायणगढ़ और साढौरा रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शहर से दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले छावनी से साढौरा के लिए दो प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए उक्त रूट पर दो बसों का संचालन किया जाएगा। नारायणगढ़ की तरफ जाने वाली बस शहर बस अड्डे से संचालित होकर बलदेव नगर, हंडेसरा व पंजोखरा साहिब होते हुए नारायणगढ़ की तरफ जाएगी। सहकारी समिति पदाधिकारी सुरेंद्र राजू शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में समिति के अधीन चलने वाली 69 बसों का अलग-अलग रूट पर संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed