फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

ढ़ाई करोड़ की लागत से बनी मार्केट कमेटी बिल्डिंग की एक माह में ही धंस गई नींव और इंटरलॉकिंग टाइल्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। मार्केट कमेटी कार्यालय अंबाला छावनी की ढाई करोड़ की लागत से तैयार नई बिल्डिंग में चारदीवारी की नींव और इंटरलॉकिंग टाइल्स धंसने लगी है। ठेकेदार की ओर से बरती गई अनियमितता इंजीनियरिंग ब्रांच के जेई को दिखाई गई है। ठेकेदार की इस कारगुजारी के चलते बोर्ड ने बिल्डिंग को भी अधीन नहीं लिया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी अंबाला छावनी की इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हुए एक माह भी नहीं बीता है कि बिल्डिंग में कई तरह की अनियमितता सामने आनी शुरू हो गई है। ठेकेदार की ओर से करीब ढाई करोड़ की लागत से तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई गई है। बिल्डिंग के चारों तरफ जो चारदीवारी की थी उसमें दरारें आ गई हैं, इसके अलावा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर ग्राउंड को पक्का किया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कर चुके हैं और एक सितंबर को बोर्ड कार्यालय भी शिफ्ट किया जा चुका है। कार्यालय शिफ्ट होने के बाद जब अधिकारियों ने बिल्डिंग को चेक किया तो इंटरलॉकिंग टाइल्स धंसी मिली। इसके अलावा टॉयलेट का लेवल सही नहीं पाया गया है। बिजली के बोर्ड लगाने में भी लापरवाही की गई है। इसके अलावा आधुनिक बिल्डिंग में बिजली की फिटिंग सही नहीं है कुछ टॉयलेट ऐसे हैं। जहां से छत में रिसाव हो रहा है और फॉल सीलिंग भी गिर चुकी है। इसीलिए बोर्ड कार्यालय में बिजली के तार के जोड़ भी नंगे पड़े हैं।
विज्ञापन

जेई को बुलाकर दिखाई अनियमितता
मार्केट कमेटी के बाद इंजीनियरिंग ब्रांच के जेई को बोर्ड सचिव बुला कर दिखा चुके हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता और तीन करोड़ के किसान भवन में भी अनियमितता पाई गई है। दरवाजों के साथ-साथ बिल्डिंग में सील, हॉल और शौचालय की हालात ठीक नहीं है। बोर्ड कार्यालय में कई तो ऐसी लोहे की खिड़कियां जिनमें नट के बिना ही लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की लापरवाही तो है
-बिल्डिंग से संबंधित मामला मार्केट कमेटी की इंजीनियरिंग ब्रांच देखती है। हमने अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच को पत्र लिख दिया है कि बिल्डिंग में जो कमियां हैं उसे दूर किया जाएं। ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग टाइल्स को तो ठीक करना शुरू कर दिया है बाकी दूसरा काम भी ठीक कराया जाएगा। यह ठेकेदार की लापरवाही है।

-रामकुमार, सचिव कम कार्यकारी अधिकारी, मार्केट कमेटी अंबाला छावनी।
ठेकेदार की लापरवाही नहीं है
-मंडी के अंदर मिट्टी नई डाली गई थी और दीवारों के साथ में रोलर नहीं चल सकता था। इसीलिए वह इंटरलॉकिंग टाइल्स धंस गई है और तीन साल तक ठेकेदार की जिम्मेदारी है। यह ठेकेदार की लापरवाही नहीं है फिर भी एसडीओ को भेज कर जो दिक्कतें हैं उसे चेक की जाएगी। सतीश बागड़, एक्सईएन, मार्केटिंग कमेटी बोर्ड कार्यालय छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed