फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

कपड़ा मार्केट बंद करने पर दुकानदारों ने जमकर काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कालका चौक स्थित पूजा कांपलेक्स से 20 से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पुरानी कपड़ा मार्केट को भी दो दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसी बात को लेकर सुबह के समय पुरानी कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने जमकर बवाल काटा। साथ ही दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया और कई सवाल प्रशासन से पूछे।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि अगर हमारी मार्केट में कोई कोरोना पॉजिटिव आता तब भी क्या कालका चौक मार्केट को बंद किया जाता। जबकि पुरानी कपड़ा मार्केट से एक भी दुकानदार व कर्मचारी पॉजिटिव नहीं मिला है। वहीं अगर प्रशासन चाहता तो सैनिटाइजेशन का कार्य रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक भी किया जा सकता था। बल्कि इसके विपरीत पूरी मार्केट को ही बंद करवा दिया गया है। जिससे उन्हें काफी परेशानी के साथ साथ नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। क्योंकि उनके अधिकतर ग्राहक पंजाब व हिमाचल से आते हैं। ऐसे में रात के प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश कपड़ा मार्केट व्यापारियों के गले की फांस बन गए हैं। इस दौरान दुकानदारों की प्रशासन से मांग है कि कपड़ा मार्केट के सभी दुकानदारों के साथ सभी कर्मचारियों के भी सैंपल लेकर जांच करवा देनी चाहिए। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed