{"_id":"5edbed548ebc3e904d5898bb","slug":"civic-ambala-news-knl33289254","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव बेटी का पिता लुधियाना से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव बेटी का पिता लुधियाना से काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में मिली कोरोना पॉजिटिव बेटी का पिता को लुधियाना में जीआरपी ने काबू किया। पुलिस के डर से जोगिंदर कुमार ट्रेन के शौचालय में छिप गया था। पूछताछ के दौरान जोगिंदर ने यह जानकारी दी। स्टेशन पर ही जोगिंदर का थर्मल टेस्ट किया जो नेगेटिव आया। आगामी कार्रवाई तक लुधियाना स्वास्थय टीम ने जोगिंदर को क्वारंटीन में रखा है। गौरतलब है कि पानीपत में रहने वाली बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और जोगिंदर बेटी के पास कुछ दिन रहकर आया था और वह शनिवार ही पानीपत से लुधियाना जा रहा था, लेकिन ट्रेन में सवार होने के बाद पानीपत प्रशासन को सूचना मिली कि जोगिंदर की बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैै। पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसके परिवार के अलावा उसके पिता जोगिंदर भी उसके संपर्क में आए थे।
कोरोना संक्रमित युवती का पिता डर के कारण शौचालय में ही छिप गया था। लुधियाना पहुंचने पर ट्रेन की चेकिंग हुई तो जोगिंद्र कुमार को सरंक्षण में लिया गया।
चंद्र भूषण शर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी, अंबाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित युवती का पिता डर के कारण शौचालय में ही छिप गया था। लुधियाना पहुंचने पर ट्रेन की चेकिंग हुई तो जोगिंद्र कुमार को सरंक्षण में लिया गया।
विज्ञापन
चंद्र भूषण शर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी, अंबाला