फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

संक्रमित बेटी से मिलकर ट्रेन में सवार पिता अंबाला पहुंचने से पहले फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
civic
पानीपत में बेटी से मिलकर लुधियाना लौट रहा 51 वर्षीय व्यक्ति पश्चिम एक्सप्रेस से अचानक गायब हो गया। यह व्यक्ति पानीपत में जटवाल रोड पर रहने वाली अपनी बेटी से मिलकर वापस लौट रहा था। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दी कि फ्लां व्यक्ति पश्चिम एक्सप्रेस में इस डिब्बे में सवार है उसकी बेटी कोरोना पॉजिटिव आई है उसे क्वारंटीन किया जाए। लेकिन जब तक बात पानीपत जीआरपी और आरपीएफ तक पहुंची तो ट्रेन वहां से चल चुकी थी। इसके बाद अंबाला जीआरपी को सूचना दी गई। लेकिन जब ट्रेन अंबाला पहुंची और डिब्बों को खंगाला गया तो संक्रमित युवती का पिता ट्रेन से फरार मिला।
विज्ञापन

स्टेशन पर हड़कंप
शनिवार दोपहर जब ट्रेन अंबाला पहुंची और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो छावनी स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री भी सहम गए कि ट्रेन में इतनी पुलिस क्यों? प्लेटफार्म नंबर 7 पर ट्रेन लगभग 2.50 पर प्लेटफार्म पर पहुंची। व्यक्ति की धरपकड़ के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने पूरी ट्रेन में सर्च आप्रेशन चलाया। लेकिन उक्त व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिली। ट्रेन को 68 मिनट बाद दोपहर लगभग 3.58 बजे लुधियाना की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन

डी-1, सीट नंबर 78 पर कर रहा था सफर
जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02925 दोपहर लगभग 12.30 बजे पानीपत पहुंची थी। इस दौरान एक व्यक्ति कोच नंबर डी-1 में सीट नंबर 78 पर सफर कर रहा था। यात्री चार्ट में यात्री के ट्रेन में सवार होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल और कुरुक्षेत्र था ठहराव
पानीपत से अंबाला पहुंचने के लिए 110 किलोमीटर का सफर यात्री को तय करना था। ट्रेन का ठहराव भी करनाल और कुरुक्षेत्र में था। आशंका जताई गई है कि उक्त व्यक्ति को पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी दी होगी और वह बीच रास्ते किसी स्टेशन पर उतर गया होगा।
70 कर्मचारियों ने खंगाले 12 कोच
जीआरपी व आरपीएफ सहित अन्य एजेंसियों के लगभग 70 कर्मचारियों ने ट्रेन के सभी 12 कोच को पूरी तरह से खंगाला। यात्री की जांच के लिए सिविल प्रशासन की तरफ से एंबुलेंस का प्रबंध भी किया गया था।

नहीं मिला यात्री
पानीपत जीआरपी से जानकारी मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव बेटी का पिता ट्रेन में सफर कर रहा है। ट्रेन जैसे ही अंबाला पहुंची तो पूरी ट्रेन में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन यात्री नहीं मिला। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
चंद्रप्रकाश शर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed