फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

असमंजस में न रहें, आज खुलेंगे मगर सोमवार को बंद रहेंगे ट्विनसिटी के बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
civic
असमंजस में न रहें। आज न केवल अंबाला शहर बल्कि कैंट के बाजार भी खुले रहेंगे। लेकिन सोमवार को ट्विन सिटी के सभी बाजार बंद होंगे। अनलॉक-1 में पहले रविवार को बाजार बंद करने के आदेश जारी किए थे। जिस कारण शनिवार को दुकानदार दिनभर इसी दुविधा में रहे कि बाजार रविवार को बंद रहेंगे या सोमवार को। लेकिन बाद में प्रशासन ने छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिए। हालांकि जिला प्रशासन ने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अब शहर की कपड़ा मार्केट रविवार को खुली रहेगी और छावनी मार्केट भी रविवार को खुलेगी। बात दें कि यह सब कपड़ा मार्केट के व्यापारियों के अनुरोध के बाद किया गया था और 30 जून तक यह व्यवस्था लागू करने के बाकायदा आदेश भी जारी हो चुके हैं। इन्हीं आदेशों के मुताबिक टिवनसिटी के तमाम बाजार अब सोमवार को ही बंद रहेंगे।
विज्ञापन

पहले ऐसी थी व्यवस्था
कोरोना काल से पहले अंबाला छावनी के बाजार सोमवार को बंद रहते थे जबकि शहर स्थिति एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट रविवार को बंद रहती थी। लेकिन लॉक डाउन में प्रशासन ने दोनों को ही रविवार को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। जैसे ही अनलॉक एक शुरू हुआ तो आदेश बदले गए और अब कैंट और शहर दोनों की मार्केट सोमवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। लिहाजा रविवार को यह खुले रहेंगे।
विज्ञापन

विजय रत्न चौक मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अतुल महाजन ने कहा कि मंडे को ही बाजार बंद होने चाहिए। सालों यह व्यवस्था चली आ रही है। ग्राहकों को भी यह अच्छी तरह मालूम है। अगर मंडे की जगह किसी ओर दिन बाजार बंद रहेंगे तो इससे ग्राहकों को परेशानी होगी। अच्छी बात है कि अब प्रशासन की ओर से मंडे को ही बाजार बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अच्छी बात है कि बाजार में मंडे को ही छुट्टी रहेगी। पहले सूचना मिली भी कि बाजार रविवार को बंद रहेगा। मगर कोई शासकीय आदेश जारी न होने से हर दुकानदार बेहद परेशान था। अब प्रशासन के आदेशों से दुकानदारों का राहत मिली है। क्योंकि कैंट में खरीदारी करने के लिए आने वाले दुकानदारों का यह अच्छी तरह मालूम है कि मंडे को ही बाजार बंद रहता है। हम भी नहीं चाहते कि सालों पुरानी व्यवस्था खत्म हो।
अजय गुलाटी, प्रधान, सदर बाजार एसोसिएशन
कपड़ा मार्केट व अन्य दुकानें अब 30 जून तक सोमवार को ही बंद रहेंगी। पहले रविवार को मार्केट बंद रहती थी लेकिन हमने डीसी साहब से इस बारे में विशेष आग्रह किया था। हमारी मार्केट में दूसरे राज्यों से व्यापारी भी आते हैं जिन्हें इस दौरान दिक्कतें हो रही थी। रविवार को मार्केट खुली रहने से तमाम व्यापारियों को राहत मिलेगी।

विशाल बत्रा, कपड़ा मार्केट प्रधान
प्रशासन की ओर से पुरानी व्यवस्था को जारी रखने के आदेश गए हैं। कैंट में अब मंडे को ही दुकानें बंद रहेंगी। इसको लेकर सभी दुकानदारों को अवगत करवाया दिया गया है। छुट्टी को लेकर दुकानदार परेशान थे। पर स्पष्ट आदेश जारी होने के बाद अब दुकानदारों की परेशानी दूर हो गई है। रविवार को बाजार खुला रहेगा जबकि सोमवार को दुकानदार पहले की तरह छुट्टी कर पाएंगे।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद, अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed