{"_id":"5e2b49f38ebc3e8d4063a7f3","slug":"civic-ambala-news-knl19883197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल को लेकर फिर गरमाई राजनीति विज ने याद दिलाया सुप्रीम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल को लेकर फिर गरमाई राजनीति विज ने याद दिलाया सुप्रीम फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एसवाईएल मामले पर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा और पंजाब के बीच सियासत फिर गरमा गई है। बैठक के बाद जहां पंजाब सरकार खुद के लिए भी पानी होने की बात कही तो हरियाणा की सियासत के कद्दावर नेता गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब को सुप्रीम कोर्ट का हरियाणा के हक में आया फैसला याद दिलाया। विज ने कहा कि आपसी बातचीत कला दौर कब का खत्म हो चुका था। अब हरियाणा ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले की एग्जिक्यूशन के लिए डाला हुआ है। जिस पर बेहद जल्द फैसला आ जायेगा तो उसके फैसले को मानने से कोई इंकार नहीं कर सकता।
पाकिस्तान को सुनहरे सपने दिखाने वाला मांग रहा भीख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों भारत के हर मामले में बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बात पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज इमरान को आड़े हाथों लिया। कहा कि पाकिस्तान को सुनहरे सपने दिखाने वाला आज सारे विश्व में जाकर भीख मांग रहा है। विज ने पाकिस्तान की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि आज वह रोटी के लिए भी लोग तरस रहे हैं। अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए भारत के खिलाफ बोलना इमरान खान की आदत बन चुका है।
गठबंधन सरकार के चुनावी घोषणा पत्र पर चल रहा मंथन, 33 पर बनी सहमति
प्रदेश में गठबंधन सरकार दोनों पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्रों पर मंथन कर रही है। इसमें से लगभग 33 वादों पर दोनों दलों में सहमति भी बन गई है। लेकिन सरकार के मुख्य वादों पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाये गये हैं। 5100 रूपये पेंशन,कर्ज माफ़ी , नौकरियों में हरियाणा 75 प्रतिशत हरियाणा के लोग भर्ती करना और बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार के गृह मंत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सीएमपी की बैठकें चल रही हैं। 33 बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। यह मामला अब मुख्यमंत्री के पास पेंडिंग है। विज ने कहा कि जो वो वादे वो करते हैं उन्हें पूरा भी करते हैं।
विज्ञापन
सीआईडी विवाद में अटकी डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया
सीआईडी विवाद के चलते अधर में लटकी 458 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि सीएमओ से इस प्रक्रिया पर मंथन चल रहा है। जल्द ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी।