फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री से लगाई लोगों ने गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
सक्षम बेटी सम्मान समारोह के दौरान सांसद रतन लाल कटारिया के समक्ष लोगों ने सुपरफास्ट ट्रेन रुकने की गुहार लगाई। लोगों ने रत्न लाल कटारिया को एक मांग पत्र देकर कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश-चंढ़ीगढ़, लखनऊ-चंड़ीगढ़ व शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। लक्ष्मी बराड़ा, प्रमिंद्र सिंह, विक्रम सिंह व जय सिंह ने बताया कि बराड़ा रेलवे स्टेशन को करीब 50 गांव लगते हैं। जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अंबाला, सहारनपुर-चंड़ीगढ़-यमुनानगर-ऋषिकेश व हरिद्वार आवागमन करते हैं। इन ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि ट्रेनों को पकड़ने के लिए बसों का सहारा लेकर यमुनानगर या फिर अंबाला जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed