फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

डेरा अनुयायी भूल्ली देवी की देह अब रिसर्च के लिए आएगी काम, परिवार के चार सदस्य भी भर चुके हैं फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
civic
डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी 95 वर्षीय भूल्ली देवी का शरीर अब रिसर्च के काम आएगा। परिवार ने सहमति के बाद शुक्रवार को उनका शव एमएम इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च के चिकित्सकों को सौंप दिया। रिसर्च के लिए जिस गाड़ी में शव गया उसे परिवार की ओर से सजाया गया था। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भी वर्दी में पहुंचे थे। मां के इस अनोखे फैसले का असर पूरे परिवार में है। इसी वजह से परिवार के पांच सदस्य भी देहदान के लिए फार्म भर चुके हैं। रूढ़िवादी समाज की सोच से ऊपर उठकर मां की देह का दान करने से पूरे परिवार की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

ठंड की वजह से हुई मौत
सेक्टर-8 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण दास मेहमी ने बताया कि 95 साल की उम्र में भी उनकी मां भूल्ली देवी वीरवार दोपहर तक पूरी तरह तंदुरुस्त थी। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। पर वीरवार शाम को ठंड की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। छाती में ज्यादा दिक्कत के कारण उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बेटे ने बताया कि उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा सिरसा का अनुयायी है। वहीं से प्रेरणा लेकर मां ने अपना देहदान करने का निर्णय लिया था। मिशन से प्रेरित होकर ही निधन के बाद मां का शव रिसर्च के लिए एमएम मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

चार सदस्य भी भर चुके हैं फार्म
आमतौर पर लोग मरने के बाद देहदान से कतराते हैं। पर ऐसे समाज के ऐसे लोगों के लिए भूल्ली देवी के परिवार ने ऐसी गाथा लिखी है जो हमेशा याद रखी जाएगी। बेटे केडी मेहमी ने बताया कि मां के इस फैसले से पूरा परिवार प्रभावित हुआ था। इसी वजह से मैंने व मेरे भाई बलराम तथा मेरी पत्नी बिमला इंसा व भाभी शायरा इंसा भी अपना देहदान के लिए फार्म भर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मां के फैसले से तीनों बहनों कृष्णा देवी, सुखविंद्र कौर व सीता देवी को भी अवगत करवा दिया था। पूरे परिवार की सहमति के बाद ही शव घर से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च के साथ दूसरों को मिले जिंदगी
मेहमी ने बताया कि उन्होंने अपनी मां का मृत शरीर रिसर्च के लिए एमएम इंस्टीच्यूट के हवाले किया है। रिसर्च के बाद अगर जरूरत के अंगों से किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सके तो उनका इस पुण्य कार्य में इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे गुरुदेव मानवता की भलाई के लिए मिशन चला रहे हैं। हमारा पूरा परिवार उनके ही नक्शे कदम पर लोगों की भलाई का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed