फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

तहसील से शिफ्टिंग को लेकर वकीलों व डीड राइटर्स में हुआ टकराव, मंत्री तक पहुंचा विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
civic
कैंट तहसील से शिफ्टिंग को लेकर डीड राइटरों व वकीलों में टकराव बढ़ गया। इसको लेकर वीरवार को दोनों के बीच खूब तकरार भी हुई। मामले को लेकर वकील गृहमंत्री अनिल विज के पास भी पहुंचे। एसडीओ से भी मुलाकात करने की कोशिश की। नायब तहसीलदार ने विवाद खत्म करने का प्रयास किया। मगर अभी बात नहीं बन पाई। फिलहाल आधा दर्जन डीड राइटर्स अड़े हुए हैं। दरअसल कैंट तहसील के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस भवन में अभी ऑफिस चल रहा है उसे ढहाए जाने की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए एसडीएम ने तहसील में बैठे वकीलों, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर्स व डीड राइटर्स को रुक्मिणी देवी हाल के मैदान में शिफ्ट होने के आदेश दिए थे। अभी तक केवल वकीलों ने ही अपने चैंबर स्थापित किए हैं। डीड राइटर्स समेत कुछ टाइपिस्ट व स्टांप वेंडर अभी भी तहसील ऑफिस में काम कर रहे हैं। ऑफिस व स्थापित चैंबरों के बीच दूरी ज्यादा होने के कारण वकीलों की दिक्कत बढ़ रही है। इस कारण उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। इसी वजह से वे निरंतर डीड राइटर्स को भी शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को शिफ्टिंग को लेकर वकीलों व डीड राइटर्स के बीच खूब तकरार हुई। मामला गृहमंत्री अनिल विज तक पहुंच गया। पहले तो वकीलों ने एसडीएम सुभाष सिहाग से मुलाकात करने की कोशिश की। मगर वे ऑफिस में नहीं मिल पाए। इसके बाद सभी वकील एकजुट होकर गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच गए। हालांकि लंबे इंतजार के बावजूद वकीलों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने किया हस्तक्षेप
बढ़ते टकराव के बाद नायब तहसीलदार बोध सिंह को एसडीएम वे विवाद सुलझाने के आदेश दिए। इसको लेकर नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। तब नायब तहसीलदार ने सभी को शिफ्टिंग के आदेश दिए। तब वकीलों ने कहा कि वे तो अपने चैंबर शिफ्ट कर चुके हैं। मगर डीड राइटर्स अभी तक तहसील ऑफिस में डटे हैं। इसी बात को लेकर वकीलों व डीड राइटर्स के बीच जमकर तकरार हुई। इसी वजह से समस्या का समाधान नहीं हुआ। वकीलों ने एक बार फिर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed