फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

टैक्स न जमा करवाने वालों पर कसेगा शिकंजा, टास्क फोर्स का गठन करेंगे मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
civic
अब नगर निगम का अरबों रुपयों का टैक्स दबा कर बैठे लोगों की खैर नहीं। गृह एवं लोक निकाय मंत्री अनिल विज ने साफ कर दिया है कि टैक्स न देने वाले लोगों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। टैक्स वसूली के लिए जल्द टास्क फ़ोर्स का गठन किया जाएगा जिसका सीधा कंट्रोल उनके डैशबोर्ड पर होगा। ऐसे में टैक्स न देने वालों की मुसीबतें बढ़ेगी। बता दें कि 38 करोड़ रुपये का टैक्स अंबाला टिवनसिटी वासियों पर पेंडिंग है। इससे कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा रहा। अमर उजाला ने अपने 24 नवंबर के संस्करण में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले में अब अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

प्रदेशभर के निगमों के लिए गठित होगी टीम
मंत्री अनिल विज ने टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत अब प्रदेश में टास्क फोर्स का गठन होगा जो सिर्फ और सिर्फ टैक्स संबंधित मामले देखेंगी। वहीं टैक्स संबंधित पूरी डिटेल अनिल विज के डैशबोर्ड पर भी रहेगी जिसे अनिल विज खुद मॉनीरिंग करेंगे। जिससे पूरे प्रदेशभर में टैक्स न भरने वालों की सूची अब महज एक क्लिक से अनिल विज के सामने होगी ।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खंगालनी शुरू की फाइलें
मंत्री अनिल विज के आदेशों की भनक लगते ही अधिकारी भी अब टैक्स संबंधित रजिस्टर खंगालने में जुट गए हैं। हरकत में आया निगम शहर के टॉप 100 डिफॉल्टरों को नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन अभी तक जनता के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ऐसे में अंबाला नगर निगम भी अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई का मन बना चुका है। मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि जो लोग नोटिस दिए जाने के बावजूद भी टैक्स नहीं दे रहे उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed