Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Numbers of 16 trains will be changed from the first week of January.

Ambala News: 16 ट्रेनों के बदले नंबर, जनवरी के पहले सप्ताह से होगा परिर्वतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Numbers of 16 trains will be changed from the first week of January.
नियमित संचालन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे प्रशासन ने 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों के पुराने नंबरों में संशोधन कर नए नंबर आवंटित किए हैं। यह बदलाव जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से लागू किया जाएगा। यह कदम नियमित संचालन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12038 अब 5 जनवरी से नए नंबर 14044 से चलेगी।
इसी प्रकार कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 14043 होगा। अमृतसर से हरिद्वार के लिए ट्रेन नंबर 14656 और हरिद्वार से अमृतसर के लिए ट्रेन नंबर 14655 होगा। नई दिल्ली से देहरादून के लिए ट्रेन नंबर 14355 और देहरादून से नई दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 14356 कर दी जाएगी। अमृतसर से सहरसा के लिए ट्रेन नंबर 14694 और सहरसा से अमृतसर के लिए ट्रेन नंबर 14693 होगा।
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों के बदले गए नंबर
जम्मूतवी से काठगोदाम के लिए ट्रेन नंबर 14696 और काठगोदाम से जम्मूतवी के लिए ट्रेन नंबर 14695 होगा। काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल के लिए ट्रेन नंबर 14698 और कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम के लिए ट्रेन नंबर 14697 होगा। आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन नंबर 14032 और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 14031 होगा। जम्मूतवी से कानपुर सेंट्रल के लिए ट्रेन नंबर 12470 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 14669 अब 6 जनवरी से बदलकर नए ट्रेन नंबर 12469 से संचालित होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन नंबरों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री एनटीईएस एप का उपयोग कर सकते हैं। सहायता के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed