Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF jawans rescue passenger who fell from a moving train

Ambala News: आरपीएफ जवानों ने चलती ट्रेन से गिरे यात्री को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
RPF jawans rescue passenger who fell from a moving train
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 से निकलती मालवा एक्सप्रेस के कोच से नीचे गिरता यात्री
मालवा एक्सप्रेस में बचा हादसा, प्लेटफॉर्म पर गिरते यात्री को खींचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक यात्री की जान बाल-बाल बची। वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अमित यादव और अमित फोगट ने यात्री को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने से बचा लिया।
जीआरपी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के अंतर में गिरने लगा। जवानों ने दौड़कर यात्री को मजबूती से पकड़ा। उन्होंने उसे खींचकर सुरक्षित ट्रेन के अंदर चढ़ा दिया। यात्रियों ने दोनों जवानों की मुस्तैदी और निडरता की सराहना की। उच्च अधिकारियों को मामले की विस्तृत रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज भेज दी गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना
यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जवानों की सतर्कता ने कैसे मौत को मात दी। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने आम जनता से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। यह जानलेवा हो सकता है।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 से निकलती मालवा एक्सप्रेस के कोच से नीचे गिरता यात्री

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 से निकलती मालवा एक्सप्रेस के कोच से नीचे गिरता यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed