Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds disrupt arrangements during the festive season, delaying 14 major trains.

Ambala News: त्योहारी सीजन में भीड़ से डगमगाई व्यवस्था, 14 प्रमुख ट्रेनें लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crowds disrupt arrangements during the festive season, delaying 14 major trains.
- वंदे भारत भी प्रभावित, यात्रियों को सुबह के समय झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल में ट्रेनों की समयबद्धता पूरी तरह डगमगा गई है। 31 अक्तूबर की सुबह जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मंडल से गुजरने वाली 14 प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 से लेकर 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। इस देरी के कारण अंबाला कैंट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सुबह के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों की देरी की सूचना मिलते ही मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक (सीपीटीएम) ने अधिकारियों और सेक्शन कंट्रोलरों को समय की भरपाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मंडल में ट्रेनों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस भी लेट हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 22439 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली यह ट्रेन 17 मिनट की देरी से चल रही थी। सचखंड एक्सप्रेस 12716 अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सुपरफास्ट 10 मिनट लेट हुई। गुरुमुखी सुपरफास्ट 12326 अंब अंदौरा-कोलकाता भी 17 मिनट की देरी से पहुंची। कुल 14 प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्रियों को सुबह के समय काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य प्रमुख विलंबित ट्रेनें
19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से चल रही थी। 14506 नंगल डैम-अमृतसर एक्सप्रेस 25 मिनट लेट हुई। अंबाला-श्री गंगानगर एक्सप्रेस 14525 को 19 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा। छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 15135 भी 18 मिनट लेट थी।
चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी 12411 और गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस 19411 क्रमशः 17 और 13 मिनट की देरी से पहुंचीं। फिरोजपुर-मोहाली एक्सप्रेस 14614 भी 13 मिनट लेट हुई। अंबाला-श्री गंगानगर एक्सप्रेस 14736 को 9 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 14217 आठ मिनट लेट थी। बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस 12471 और श्री गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 14815 दोनों 6 मिनट की देरी से पहुंचीं।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे कंट्रोल रूम से मिले निर्देश के अनुसार, वाणिज्यिक, संरक्षा, विद्युत और ट्रैफिक विभागों को तालमेल बनाकर ट्रेनों के संचालन में सुधार करने और आगे के सेक्शनों में समय की भरपाई कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed